Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • BUSSINESS
  • Hurun Rich List: MP के 13 बिलेनियर, इंदौर के अग्रवाल शीर्ष पर
  • BUSSINESS

Hurun Rich List: MP के 13 बिलेनियर, इंदौर के अग्रवाल शीर्ष पर

aaptak.news28@gmail.com October 2, 2025
money_transfer_to_state

भोपाल। Hurun Rich List: हुरुन रिच लिस्ट 2024 बुधवार को जारी की गई। इसमें ₹1,000 करोड़ से अधिक की संपत्ति वाले 1,687 भारतीय कारोबारी शामिल हैं। मध्य प्रदेश के भी 13 कारोबारी इस सूची में हैं, जिनमें इंदौर के 10 और भोपाल के 3 कारोबारी शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंदौर के कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल ₹9,500 करोड़ की संपत्ति के साथ मध्य प्रदेश में शीर्ष पर हैं। भोपाल के दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी ₹4,430 करोड़ की अनुमानित संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अग्रवाल की संपत्ति में ₹2,400 करोड़ का इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर उनकी संपत्ति 66 पायदान ऊपर चढ़ी है। सूर्यवंशी की संपत्ति में 630 करोड़ रुपये का इज़ाफ़ा हुआ है। सूर्यवंशी 10 पायदान ऊपर चढ़े हैं।

अग्रवाल की संपत्ति में हर दिन 6.57 करोड़ रुपये का इज़ाफ़ा हो रहा है। पिछले साल की सूची में इंदौर के कारोबारियों में 394वें स्थान पर रहे विनोद अग्रवाल की संपत्ति 7100 करोड़ रुपये थी। एक साल में उनकी संपत्ति में 2400 करोड़ रुपये का इज़ाफ़ा हुआ है, यानी हर दिन 6.57 करोड़ रुपये का इज़ाफ़ा हुआ है।

दूसरी ओर इंदौर से दूसरे स्थान पर रहे उजास एनर्जी के श्याम मूंदड़ा की संपत्ति में कमी आई है। पिछले साल वे 3500 करोड़ रुपए के साथ 709वें स्थान पर थे, अब वे 767वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 3410 करोड़ रुपए है।

हुरुन रिच लिस्ट में इंदौर के व्यवसायी

हुरुन रिच लिस्ट क्रमांक नाम समूह संपत्ति (करोड़ में)

1 328 विनोद अग्रवाल अग्रवाल अग्रवाल कोल 9500
2 767 श्याम सुंदर मूंदड़ा उजास एनर्जी 3410
3 1094 सुनील पाटीदार शक्ति पंप्स 2050
4 1149 विनोद जैन शांतिनाथ डिटर्जेंट 1940
5 1206 विनोद कुमार अग्रवाल जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स 1820
6 1399 दिनेश पाटीदार शक्ति पंप्स 1440
7 1470 सुनील चौधरी राज रतन ग्लोबल वायर 1330
8 1507 विमल तोदी जयदीप इस्पात 1270
9 1522 नितिन अग्रवाल पाथ ग्रुप 1230
10 1525 गौरव आनंद आनंद ज्वैलर्स 1220

हुरुन रिच लिस्ट में भोपाल के व्यवसायी

हुरुन रिच लिस्ट क्रमांक नाम समूह संपत्ति (करोड़ में)

1.638 दिलीप सूर्यवंशी, दिलीप बिल्डकॉन 4,430
2.891 अनिल बंसल एवं परिवार, बंसल ग्रुप 2,800
3.909 देवेंद्र जैन, दिलीप बिल्डकॉन 2,750
4.964 सुधीर कुमार अग्रवाल एवं परिवार, सागर मैन्युफैक्चरर्स 2,510

ईडी छापों से सुर्खियों में आए पाथ ग्रुप के दो साझेदार भी

पाथ ग्रुप विवाद में शक्ति पंप के दो साझेदारों का नाम भी शामिल है। तीन दिन पहले ईडी के छापे के बाद सुर्खियों में आए इंदौर (महू) स्थित पाथ ग्रुप के नितिन अग्रवाल की संपत्ति 1,300 करोड़ रुपए की थी और वे 1,378वें स्थान पर थे। इस बार उनकी संपत्ति घटकर 1,230 करोड़ रुपए रह गई है और वे 1,522वें स्थान पर हैं।

इस बीच शक्ति पंप के दिनेश पाटीदार पिछले साल 3,400 करोड़ रुपए के साथ 732वें स्थान पर थे, लेकिन अब 1,440 करोड़ रुपये के साथ 1,399वें स्थान पर खिसक गए हैं। इसी कंपनी के पार्टनर सुनील पाटीदार पिछले साल 1200 करोड़ की संपत्ति के साथ 1445वें स्थान पर थे। इस साल, वे 2050 करोड़ की संपत्ति के साथ 1094वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

आनंद ज्वैलर्स की संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई है। इंदौर के आनंद ज्वैलर्स के गौरव आनंद की कुल संपत्ति 1220 करोड़ है। वे वर्तमान में 1525वें स्थान पर हैं, जबकि पिछले साल 1000 करोड़ की संपत्ति के साथ वे 1534वें स्थान पर थे। राजरतन के सुनील चौधरी पिछले साल 2100 करोड़ की संपत्ति के साथ 1016वें स्थान पर थे। अब, 1330 करोड़ की संपत्ति के साथ, वे 1470वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

जीआर इंफ्रा के विनोद अग्रवाल 1700 करोड़ की संपत्ति के साथ 1192वें स्थान पर थे। अब वे 1206वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 1820 करोड़ है। जयदीप इस्पात कंपनी के विमल तोदी इस साल 1270 करोड़ की संपत्ति के साथ 1507वें स्थान पर हैं। पिछले साल वे 1500 करोड़ की संपत्ति के साथ 1298वें स्थान पर थे। विनोद अग्रवाल 14-15 साल की उम्र से ही व्यवसायों का प्रबंधन कर रहे हैं।

10 जून, 1963 को हरियाणा के रोहतक में जन्मे विनोद अग्रवाल का परिवार जमींदार परिवार से था। 1965 में जब वे दो साल के थे, उनका परिवार इंदौर आ गया। इंदौर में उनके पिता ने पहले नौकरी की, फिर अपना ट्रांसपोर्ट व्यवसाय शुरू किया। इसके बाद वे धीरे-धीरे कोयले के व्यापार से जुड़ गए।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका में शटडाउन, बैकफुट पर ट्रंप, सरकरी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा
Next: यशस्वी जायसवाल TIME टॉप 100 की सूची में

Related Stories

upi trasation
  • BUSSINESS

डिजिटल ट्रांजेक्शन में बड़ा इजाफा, कैश पेमेंट को छोड़ा पीछे

aaptak.news28@gmail.com April 23, 2026 0
imf report in indian economy
  • BUSSINESS

US टैरिफ कम, IMF ने माना भारत का लोहा, ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया

aaptak.news28@gmail.com April 14, 2026 0
gold researve in world
  • BUSSINESS

भारतीयों के पास दुनिया के टॉप-10 बैंकों से ज्यादा गोल्ड, ये देश छूटे पीछे

aaptak.news28@gmail.com April 11, 2026 0
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बुराहनपुर के श्री परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम परिसर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे उद्यमियों से संवाद किया।
    - 06/05/2026
  • लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश में 9 मई को नेशनल लोक अदालत
    - 06/05/2026

Recent Posts

  • जागी सरकार, प्रदर्शन खत्म होेते ही 4000 शिक्षकों की नियुक्ति
  • कैंसर मरीजों को संजीवनी, इस दवा से सर्जरी के पहले ट्यूमर गायब
  • पन्ना में रेस्क्यू किए बाघ का मिला शव, इस साल 28 बाघों की मौत
  • इतिहास में वामपंथ: भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक मोड़
  • TN: दक्षिण की राजनीति में नया ‘सूर्योदय’

Recent Comments

  1. चांद पर खोजा नया क्रेटर, टकराने के बाद छोड़ा चमकदार निशान - AapTak on MUSK की स्टारलिंक को लाइसेंस, अब भारत में भी सैटेलाइट नेटवर्क
  2. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

dpi bhopal
  • LIFESTYLE

जागी सरकार, प्रदर्शन खत्म होेते ही 4000 शिक्षकों की नियुक्ति

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
Cancer
  • LIFESTYLE

कैंसर मरीजों को संजीवनी, इस दवा से सर्जरी के पहले ट्यूमर गायब

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
tiger in panna
  • MP/CG

पन्ना में रेस्क्यू किए बाघ का मिला शव, इस साल 28 बाघों की मौत

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
Left was left politics in india
  • NATIONAL

इतिहास में वामपंथ: भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक मोड़

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.