Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP
  • किसानों को दीपावली से पहले बोनस के रूप में दिया तोहफा: सीएम
  • MP
  • BHOPAL

किसानों को दीपावली से पहले बोनस के रूप में दिया तोहफा: सीएम

aaptak.news28@gmail.com September 24, 2025
union_money_-transfer_epf_goi

—6.69 लाख धान उत्पादक किसानों के खाते में 337 करोड़ बोनस राशि ट्रांसफर
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश का उदर-पोषण करने वाले अन्नदाताओं की खुशहाली में ही हम सबकी खुशहाली है। अन्नदाताओं की आर्थिक मजबूती ही देश और प्रदेश के विकास और समृद्धि का आधार है। हमारी सरकार ने किसानों के सभी हितों का विशेष ध्यान रखा है। हमारी विकास नीतियों के मूल में किसान ही हैं। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी कल्याण के लिए हम मिशन मोड में आगे बढ़ रहे हैं। किसानों को उनके हर वाजिब हक के साथ-साथ हमारी सरकार किसान सम्मान निधि भी दे रही है। यह निधि किसानों के प्रति हमारे सम्मान की अभिव्यक्ति है। किसानों के कल्याण और इनकी समृद्धि के लिए हमारी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को बालाघाट जिले के कटंगी तहसील मुख्यालय में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 6 लाख 69 हजार 272 धान उत्पादक किसानों के खाते में 337 करोड़ 12 लाख रुपये की प्रोत्साहन (बोनस) राशि सिंगल क्लिक से उनके बैंक खातों में अंतरित की। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जित करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार अधिकतम 10 हजार रूपये की बोनस राशि देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले में करीब 245 करोड़ रुपए की लागत वाले 78 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इसमें 39 करोड़ रूपए लागत से बालाघाट में सरेखा आर.ओ.बी. एवं परसवाड़ा में 31 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण भी शामिल है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित ग्रामों के 850 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। इन सभी युवाओं को गृह विभाग के विशेष सहयोगी दस्ते में नियुक्ति दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले में हुए रोजगार महोत्सव के जरिए चुने गए 3700 से अधिक युवाओं को प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में नियुक्ति पत्र भी दिए। इन चयनितों में लगभग 1000 युवतियां भी शामिल हैं, जिन्हें बेंगलुरु की निजी कंपनियों में नियुक्ति दी जा रही है।

किसानों को कोई तकलीफ नहीं होने देंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल किसानों की समृद्धि, बल्कि युवाओं के लिए भी नए अवसरों से भरपूर है। किसान और युवा विकास के सेतु की तरह हैं। प्रदेश के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार इन दोनों के परिश्रम और असीम ऊर्जा को नई दिशा देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों के आशीर्वाद से ही किसान का बेटा आज मुख्यमंत्री है। किसानों को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गेहूं और सोयाबीन पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की अतिरिक्त बोनस राशि भी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बालाघाट जिले के जीआई टैग प्राप्त चिन्नौर का चावल और जैविक गुड़ भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगातें

किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि कटंगी में नया सामुदायिक अस्पताल बनाया जाएगा। हाईस्कूल को हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रोन्नत किया जाएगा। कटंगी से सिवनी राजमार्ग पर नया सेतु बनाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के किसानों की बड़ी समस्या का निदान करते हुए कहा कि पेंच नेशनल पार्क की परिधि क्षेत्र से लगे खेतों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए चारों ओर सोलर फेंसिंग कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राजीव सागर सिंचाई परियोजना से नहलेसरा बांध को इंटरलिंक कराने के लिए परीक्षण कराकर कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले क्षेत्र के 5 मृतकों स्व. सुखराम, स्व.प्रकाश, स्व. अनिल, स्व. मंगरू एवं स्व. सेवकराम के परिजनों को मुआवजे की शेष राशि के रूप में 17-17 लाख रूपए देने की घोषणा की। इन सभी मृतकों के परिजन को 25-25 लाख रुपए मुआवजा मिलना था इसमें से 8-8 लाख रूपए परिजनों को पहले ही दिए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां चंद्रघंटा के साथ ज्वाला मैया का आशीर्वाद भी कटंगी में मिला है। बालाघाट ने विकास का लंबा रास्ता तय किया है और आज विकास की अहम धुरी बन चुका है। यहां के किसानों और जवानों ने अपने परिश्रम से क्षेत्र का माहौल ही बदल दिया है। यहां के जीआई टैग वाले चिन्नौर के चावल की खुशबू दूर-दूर तक फैली हुई है।

31 मार्च 2026 तक नक्सल समस्या से मुक्ति

उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में बालाघाट के कुछ युवा पथ भ्रमित हो गए थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल उन्मूलन के लिए 31 मार्च 2026 की तारीख तय कर दी है। उन्होंने कहा कि आज बालाघाट के 850 जवानों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। अब यहीं के युवा यहीं पर प्रशिक्षण लेकर अपने गांव, कस्बे, जल, जंगल, जमीन और वन्य प्राणियों की रक्षा करेंगे।

दिवाली से बहनों को हर माह मिलेंगे 1500 रुपए

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अपने सभी संकल्पों को पूरा करते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है। किसानों को सम्मान निधि के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार ने लाड़ली बहनों से किया वादा भी निभाया है। रक्षाबंधन पर उन्हें 1500 रुपए दिए, अब दीपावली की भाईदूज से हर माह 1500 रुपए देंगे। हम धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाकर 3000 रुपए कर देंगे।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: X को झटका, हाईकोर्ट ने कहा, अमेरिकी कानून यहां लागू नहीं
Next: Asia Cup: बांग्लादेश को हरा फाइनल में भारत; अभिषेक, कुलदीप-वरुण चमके

Related Stories

inquary commission in mp
  • MP
  • BHOPAL

जांच आयोगों की रिपोर्ट सालों से राज्य सरकार के पास लंबित

aaptak.news28@gmail.com March 21, 2026 0
ramniwas rawat & mukesh melhotra
  • MP
  • POLITICS/ADMIN

कांग्रेस विधायक मेल्होत्रा को राहत, लेकिन ये रहेगी शर्त

aaptak.news28@gmail.com March 19, 2026 0
pensioner
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP

22 लाख पेंशनर्स को झटका, सिफारिश दरकिनार, राशि बढ़ाने से इनकार

aaptak.news28@gmail.com March 15, 2026 0
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री शर्मा से की भेंट
    - 21/03/2026
  • लोकतंत्र में अखबार जनता के होते हैं हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में अखबार जनता के हितैषी की भूमिका निभाते हैं। राजस्थान पत्रिका ने भी विभिन्न संस्करणों के प्रकाशन के माध्यम से जनता के प्रति सरोकारों का निर्वह - 21/03/2026
  • एआई आधारित तकनीक से नागरिक सेवाएँ होंगी अधिक तेज, पारदर्शी एवं डेटा आधारित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सुशासन एवं विकास को नई गति देने और शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से शीघ्र ही मध्यप्रदेश स्टेट - 21/03/2026
  • देश के दिल और असीम विकास अवसरों के केन्द्र मध्यप्रदेश से जुड़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान जुड़वा भाइयों की तरह हैं। दोनों राज्य मिलकर विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत तैयार कर रहे हैं। हम सिर्फ विरासतों और विविधताओं के ह - 21/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला से की भेंट
    - 21/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक पर्व गणगौर तीज की दीं मंगलकामनाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखंड सौभाग्य के प्रतीक लोक पर्व 'गणगौर तीज' की सभी माताओं-बहनों को मंगलकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां गौरी और भगवान शिव की कृपा से सबके जीवन म - 21/03/2026
  • विश्व वानिकी दिवस पर लें वनों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से वनों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वन हम नागरिकों के अस्तित्व और अर्थव्यवस् - 21/03/2026
  • महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश पुलिस
    अशोकनगर जिले के थाना शाढौरा में 11 वर्षीय मासूम बच्‍ची का 15 सितंबर 2024 को दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड तथ - 21/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जयपुर में इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश में उद्योग प्रतिनिधियों और निवेशकों से वन-टू.-वन चर्चा की।
    - 21/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती पर किया नमन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी काशी और देश की सांस्कृतिक - 21/03/2026

Recent Posts

  • 300 करोड़ के साथ धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस की नई किंग, ‘KGF 2’ को पीछे छोड़ा
  • मिडिल ईस्ट वॉर: ईरान के खिलाफ ट्रंप और नेतन्याहू का ‘डबल गेम’!
  • ‘तारागिरी’ नेवी में कमीशन के लिए तैयार, स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट सहित इन खूबियों से लैस
  • ईरान की नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला, रेडिएशन का खतरा
  • जांच आयोगों की रिपोर्ट सालों से राज्य सरकार के पास लंबित

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

dhurandhar-2 film
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT

300 करोड़ के साथ धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस की नई किंग, ‘KGF 2’ को पीछे छोड़ा

aaptak.news28@gmail.com March 22, 2026 0
us_iran war_ trump_netanyahu duble game
  • WORLD

मिडिल ईस्ट वॉर: ईरान के खिलाफ ट्रंप और नेतन्याहू का ‘डबल गेम’!

aaptak.news28@gmail.com March 22, 2026 0
taragiri indian navay
  • NATIONAL

‘तारागिरी’ नेवी में कमीशन के लिए तैयार, स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट सहित इन खूबियों से लैस

aaptak.news28@gmail.com March 21, 2026 0
us Israel attack Irans Natanz nuclear facility
  • WORLD

ईरान की नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला, रेडिएशन का खतरा

aaptak.news28@gmail.com March 21, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.