Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP
  • इंदौर छोड़ अचानक राजधानी पहुंचे कैलाश, सुरक्षा घेरे में BJP ऑफिस में मीटिंग
  • POLITICS/ADMIN
  • BHOPAL
  • MP

इंदौर छोड़ अचानक राजधानी पहुंचे कैलाश, सुरक्षा घेरे में BJP ऑफिस में मीटिंग

aaptak.news28@gmail.com January 8, 2026 1 minute read
Kailsah vijayvargia meeting bjp office

भोपाल। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी से 20 लोगों की मौत के बाद उठे विवाद के बीच कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को अचानक भोपाल पहुंचे। BJP ऑफिस में विजयवर्गीय के आसपास पहले से ज्यादा सुरक्षा के इंतजाम देखे गए। मैदान में संगठन महासचिव हितानंद शर्मा के साथ उनकी गोपनीय बातचीत ने राज्य के सियासी गलियारे में अटकलों को हवा दे दी है। BJP ऑफिस में विजयवर्गीय के सिक्योरिटी वालों ने कड़ा सिक्योरिटी घेरा बनाए रखा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संगठन महासचिव हितानंद शर्मा और विजयवर्गीय के बीच बातचीत ऑफिस के खुले मैदान में हुई। इस बीच सिक्योरिटी वालों को छोड़कर बाकी सभी को मैदान से दूर रहने के निर्देश दिए गए थे। कैलाश विजयवर्गीय को इतने कड़े सिक्योरिटी घेरे में घेर लिया गया कि कोई परिंदा भी पर नहीं उड़ सकता था। यहां तक ​​कि कार्यकर्ताओं और मीडिया को भी दूर रखा गया।

आधिकारिक तौर पर बताया गया कि विजयवर्गीय नियमित बैठक के लिए आए थे, जो दिसंबर से मंत्रियों के लिए शुरू की गई है। इसके तहत, हर मंत्री को कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए तय दिन पर पार्टी मुख्यालय पहुंचना जरूरी है।

बैठक के बाद अटकलें

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बीच कैलाश विजयवर्गीय के अचानक भोपाल पहुंचने और संगठन महासचिव के साथ उनकी गोपनीय बैठक के बाद अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या दिल्ली हाईकमान ने संगठन महासचिव के जरिए विजयवर्गीय को कोई मैसेज दिया है। इससे पहले, इंदौर में दूषित पानी के मुद्दे पर विवादित बयानों के बाद संगठन महासचिव ने BJP नेताओं को सिर्फ जनता की बात सुनने की हिदायत दी थी। उस बैठक में मेयर और स्थानीय पार्षद मौजूद थे, लेकिन कैलाश विजयवर्गीय नहीं थे। इसलिए आज की बैठक को डैमेज कंट्रोल या बड़ी चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो इंदौर की घटना के बाद संगठन में नाराजगी है। संघ भी इस मामले को लेकर गंभीर है। यही वजह है कि इस मामले में पार्टी अब डैमेज कंट्रोल की कवायद करती दिख रही है। यहां ​तक कि अब इस मामले में राज्य के ज्यादातर मंत्री चुप्पी साध चुके हैं। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंची नगरीय प्रशासन एवं विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने भी मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। इस दौरान राज्यमंत्री बागरी ने मीडिया के माइक को हटाए हुए निकल गई थीं।

गौरतलब है कि इंदौर में दूषित पानी से 20 मौतें हो चुकी हैं। इस मामले को लेकर पिछले दिनों मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक पत्रकार को अपशब्द तक कह दिया था, जिसके बाद खूब हंगामा मचा। विपक्षी दल कांग्रेस ने इंदौर की घटना के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन किया, इस दौरान विजयवर्गीय के पुतले जलाए गए।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दूषित पानी से 20 मौतें: पूर्व सीएम दिग्विजय ने पूछे सवाल?
Next: डेडलाइन खत्म: 34k प्राइवेट स्कूलों ने दिखाया ठेंगा

Related Stories

kisan mahapanchayat amarpatan
  • MP
  • SATNA

सीमेंट कंपनी के खिलाफ किसानों का कूच, खोला मोर्चा

aaptak.news28@gmail.com February 25, 2026 0
jabalpur gondia rail line1
  • NATIONAL
  • JABALPUR
  • MP

Rail: जबलपुर-गोंदिया के बीच 231 किमी की नई लाइन, कम होगी दूरी

aaptak.news28@gmail.com February 24, 2026 0
mohan yadav cabinet
  • POLITICS/ADMIN
  • BHOPAL
  • MP

मोहन कैबिनेट: उड़द किसानों को 600 रुपए मिलेगा बोनस

aaptak.news28@gmail.com February 24, 2026 0
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले में होंगे शामिल
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 फरवरी गुरुवार को सागर जिले की तहसील रहली के गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योज - 25/02/2026
  • इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन रोड निर्माण में किसान हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मेट्रो पॉलिटन सिटी इंदौर-उज्जैन भविष्य की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगा। इस नाते इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन प्रोजेक्ट भी किसानों के हित में उनके स - 25/02/2026
  • मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर भीलवाड़ा में 26 फरवरी को होगा इंटरैक्टिव सेशन
    - 25/02/2026
  • हर किसान के खेत तक पहुंचेगा सिंचाई के लिए पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों के सूखे खेतों में जब सिंचाई का पानी पहुंचता है तो मिट्टी सोना उगलती है। किसान कल्याण वर्ष 2026 में किसानों की समृद्धि के लिए उनके खेतों में सिंचा - 25/02/2026
  • आजीविका मिशन की दीदियाँ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कर रही हैं सशक्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आजीविका मिशन से जुड़ी दीदियाँ एकता की शक्ति का सजीव उदाहरण है। बहनों द्वारा एकजुटता से किए जा रहे प्रयास 'बंद मुट्ठी लाख की' के भाव को चरितार्थ करते हुए देश और - 25/02/2026
  • स्व. नानाजी देशमुख ने अपना सम्पूर्ण जीवन ग्राम विकास, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए किया समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख केवल एक राजनेता नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन के महान साधक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन ग्राम विकास-शिक्षा-स्वावलंबन के लिए समर् - 25/02/2026
  • देवास के डायल-112 हीरोज: त्वरित सीपीआर से बचाई अनमोल जान
    डायल-112 आपात स्थितियों में केवल त्वरित पहुँच ही नहीं, बल्कि प्रशिक्षित मानवीय हस्तक्षेप के माध्यम से जीवन रक्षा का भरोसेमंद माध्यम है। देवास जिले में डायल-112 जवानों ने समय पर सीपीआर देकर हृ - 25/02/2026
  • मध्‍यप्रदेश पुलिस की ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
    प्रदेश में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में ग्वालियर एवं कटनी जिलों में पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों 10 लाख 1 हजार रूपए नगद, एटीएम कार्ड, लै - 25/02/2026
  • कूनो राष्ट्रीय उद्यान में फॉरेस्ट ऑउलेट का दिखाई देना, शुभ संकेत
    पक्षी विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, स्थानिक और लुप्त प्राय फॉरेस्ट ऑउलेट(एथिन ब्लेविटी) को पहली बार कूनो राष्ट्रीय उद्यान में देखा गया है, जो इस प्रजाति के ज्ञात वितरण क् - 25/02/2026
  • आरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ का 87वां ग्रिड बुरहानपुर शहर में ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
    शासन की महत्वपूर्ण रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्य़ूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में मालवा निमाड़ निमाड़ में नए 33/11 केवी ग्रिड श्रृंखलाबद्ध रूप से बनाए जा रहे हैं। आरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ का 87वां - 25/02/2026

Recent Posts

  • गाजा में शांति जरूरी, भारत आतंकवाद के खिलाफ: PM Modi
  • सीमेंट कंपनी के खिलाफ किसानों का कूच, खोला मोर्चा
  • Rail: जबलपुर-गोंदिया के बीच 231 किमी की नई लाइन, कम होगी दूरी
  • मोहन कैबिनेट: उड़द किसानों को 600 रुपए मिलेगा बोनस
  • मोदी ने देश को बेचने की डील की, एपस्टीन-अडानी केस से PM दबाव में: राहुल

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

pm narendra modi isreal tour
  • WORLD

गाजा में शांति जरूरी, भारत आतंकवाद के खिलाफ: PM Modi

aaptak.news28@gmail.com February 25, 2026 0
kisan mahapanchayat amarpatan
  • MP
  • SATNA

सीमेंट कंपनी के खिलाफ किसानों का कूच, खोला मोर्चा

aaptak.news28@gmail.com February 25, 2026 0
jabalpur gondia rail line1
  • NATIONAL
  • JABALPUR
  • MP

Rail: जबलपुर-गोंदिया के बीच 231 किमी की नई लाइन, कम होगी दूरी

aaptak.news28@gmail.com February 24, 2026 0
mohan yadav cabinet
  • POLITICS/ADMIN
  • BHOPAL
  • MP

मोहन कैबिनेट: उड़द किसानों को 600 रुपए मिलेगा बोनस

aaptak.news28@gmail.com February 24, 2026 0
हमारे बारे में…
यह एक प्रमुख हिंदी वेब न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक, प्रशासनिक, एक्सक्लूसिव न्यूज को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित रोचक और जानकारी परक खबरों को भी प्राथमिकता दी जाती है।
संपर्क करें
संपादक : आर.बी. सिंह
मोबाइल - 9425168479
कार्यालय -Katara Hills Bhopal MP
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.