स्पोर्ट्स डेस्क। दिग्गज भारतीय बैट्समैन विराट कोहली 5 साल बाद ICC ODI रैंकिंग में नंबर-1 बैट्समैन बन गए हैं। उन्होंने इस पोजीशन के लिए साथी भारतीय रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को जारी रैंकिंग में रोहित अब दो पायदान नीचे खिसककर नंबर-3 ODI बैट्समैन हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI में विराट की 93 रन की पारी का उन्हें सीधा फायदा हुआ। अब उनके 785 रेटिंग पॉइंट्स हैं। जुलाई 2021 के बाद यह पहली बार और उनके करियर में कुल 11वीं बार है जब वे नंबर-1 ODI बैट्समैन बने हैं। पिछले हफ्ते वे नंबर-2 पर थे।
न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल को भी एक पायदान का फायदा हुआ है। वे अब 784 रेटिंग के साथ नंबर-2 पर हैं। इसका मतलब है कि पहले और दूसरे नंबर के बैट्समैन के बीच सिर्फ एक रेटिंग पॉइंट का फर्क है।
विराट 825 दिनों तक नंबर-1 पर रहे। विराट ने अक्टूबर 2013 में पहली बार टॉप रैंकिंग हासिल की थी। विराट कुल 825 दिनों तक नंबर-1 पर रहे हैं। कोई दूसरा भारतीय बल्लेबाज ODI में इतने दिनों तक नंबर-1 पर नहीं रहा है। इस मामले में वह दुनिया में 10वें स्थान पर हैं।
मोहम्मद सिराज को बॉलिंग का फायदा: भारत के मोहम्मद सिराज ने बॉलिंग रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया, वह पांच स्थान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंच गए। उनके साथ बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज भी इस स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान टॉप बॉलर हैं।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने भारत के खिलाफ करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए। इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिला, वह 27 स्थान ऊपर चढ़कर 69वें स्थान पर पहुंच गए।
शीर्ष 10 पुरुष ODI बल्लेबाज रैंकिंग
रैंक खिलाड़ी देश रेटिंग अंक
1 विराट कोहली भारत 785
2 डेरिल मिशेल न्यूज़ीलैंड 784
3 रोहित शर्मा भारत 775
4 इब्राहिम जादरान अफ़गानिस्तान 764
5 शुभमन गिल भारत 725
6 बाबर आज़म पाकिस्तान 722
7 हैरी टेक्टर आयरलैंड 708
8 शाई होप वेस्टइंडीज़ 701
9 चरित असलंका श्रीलंका 690
10 श्रेयस अय्यर भारत 682
शीर्ष 10 पुरुष ODI गेंदबाज
रैंक खिलाड़ी देश रेटिंग अंक
1 राशिद खान AFG 710
2 जोफ्रा आर्चर ENG 670
3 कुलदीप यादव IND 655
4 महीश थीक्षाना SL 647
5 केशव महाराज SA 646
6 बर्नार्ड शॉल्ट्ज NAM 645
7 मिचेल सैंटनर NZ 636
8 जोश हेज़लवुड AUS 628
9 अबरार अहमद PAK 624
10 मैट हेनरी NZ 619
10 वानिंदु हसरंगा SL 619
शीर्ष बल्लेबाज (सबसे ज्यादा दिन)
खिलाड़ी देश नंबर 1 पर बिताए गए दिन
विवियन रिचर्ड्स वेस्टइंडीज 2306
ब्रायन लारा वेस्टइंडीज 2079
माइकल बेवन ऑस्ट्रेलिया 1361
बाबर आज़म पाकिस्तान 1359
एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 1356
विराट कोहली भारत 825
भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली अक्टूबर 2013 में पहली बार शीर्ष स्थान पर पहुंचे थे, और जनवरी 2026 तक वह 11वीं बार नंबर एक बल्लेबाज बन चुके हैं।
