28.8 c Bhopal

2025 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली. वर्ष 2024 आखिरी दौर में हैं। एक जनवरी से नए साल का आगाज होगा। 2024 में जनवरी से दिसंबर महीने तक 40 से 50 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इनमें त्यौहार, साप्ताहिक अवकाश और दूसरा चौथा शनिवार शामिल है। बैंक बंद रहने से चेकबुक पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है। हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, जिनका आप उपयोग कर सकते हैं।

दरअसल, भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) और सरकारी अवकाश (राज्य और केंद्र दोनों) शामिल हैं।  राज्य सरकार की बैंक छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की बैंक छुट्टियाँ पूरे देश में एक जैसी रहती हैं। इनके अलावा भारतीय बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन बैंक अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी

2025 में बैंक में हॉलीडे  

  • नव वर्ष – 1 जनवरी
  • गुरु गोबिंद सिंह जयंती – 6 जनवरी
  • स्वामी विवेकानंद जयंती – 12 जनवरी
  • मकर संक्रांति / पोंगल – 14 जनवरी
  • मोहम्मद हज़रत अली/ लुई-नगाई-नी का जन्मदिन – 14 जनवरी
  • गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
  • बसंत पंचमी – 2 फरवरी
  • गुरु रविदास जयंती – 12 फरवरी
  • महाशिवरात्रि – 26 फरवरी
  • होली – 14 मार्च
  • बैंक खातों का वार्षिक समापन – 1 अप्रैल
  • बाबू जगजीवन राम जयंती – 5 अप्रैल
  • महावीर जयंती – 10 अप्रैल
  • तमिल नव वर्ष – 14 अप्रैल
  • गुरु रवींद्रनाथ टैगोर जयंती – 7 मई
  • बुद्ध पूर्णिमा – 12 मई
  • ईद-उल-जुहा (बकरीद) – 7 जून
  • गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस – 10 जून
  • रथयात्रा – 27 जून
  • मुहर्रम – 6 जुलाई
  • रक्षाबंधन – 9 अगस्त
  • स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
  • जन्माष्टमी (वैष्णव) – 15 अगस्त
  • श्रीमंत शंकरदेव तिथि – 25 अगस्त
  • विनयगर चतुर्थी – 26 अगस्त
  • थिरुवोणम – 5 सितंबर
  • बैंक खातों का अर्ध-वार्षिक समापन – 1 अक्टूबर
  • महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्टूबर
  • दशहरा – 2 अक्टूबर
  • दिवाली – 20 अक्टूबर
  • गोवर्धन पूजा – 22 अक्टूबर
  • छठ पूजा – 28 अक्टूबर
  • गुरु नानक जयंती – 5 नवंबर
  • क्रिसमस का दिन – 25 दिसंबर

Comments

Add Comment

Most Popular