एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
नई दिल्ली. सोने का भाव दिन—प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अब सोने में बड़ी तेजी देखी गई है। सोना 16 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 572 रुपए बढ़कर 76,502 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले इसके दाम 75,930 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
वहीं, चांदी की कीमत में भी आज बढ़त रही। ये 1,454 रुपए बढ़कर 91,254 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे एक दिन पहले चांदी 89,800 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।
महानगरों में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट 71,550 रुपए, 24 कैरेट 78,040 रुपए
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट 71,150 रुपए, 24 कैरेट 77,890 रुपए।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट 71,150 रुपए, 24 कैरेट 77,890 रुपए।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट 71,150 रुपए, 10 ग्राम 24 कैरेट 77,890 रुपए।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट 71,450 रुपए, 24 कैरेट 77,940 रुपए।
Comments
Add Comment