28.8 c Bhopal

सोना 74 हजार के नीचे आया, 5,737 रुपए सस्ता 

नई दिल्ली. सोने-चांदी की कीमतों में आज (14 नवंबर) बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,316 रुपए गिरकर 73,944 रुपए पर आ गया। इससे पहले इसके दाम 75,260 रुपए प्रति दस ग्राम था। 

चांदी की कीमत में भी आज गिरावट रही। ये 2,189 रुपए गिरकर 87,558 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 89,747 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

बीते 15 दिनों में 24 कैरेट सोना 5,737 रुपए (7%) प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। 30 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 79,681 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था, जो अब 73,944 रुपए पर आ गया है। वहीं चांदी वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए पर पहुंच गई थी, जो अब 87,558 रुपए प्रति किलो पर है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,800 रुपए है। वहीं मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,650 रुपए है, जबकि कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,350 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 75,650 रुपए है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,650 रुपए है। भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,700 रुपए है।

Comments

Add Comment

Most Popular