28.8 c Bhopal

2025 में 6.8%, 2026 में 7.3% की दर से बढ़ेगी भारत की GDP 

नई दिल्ली. डेलॉइट ने वित्त वर्ष 25 के लिए भारत की ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP ग्रोथ रेट के अनुमान 6.5-6.8% बताया है। रविवार (29 दिसंबर) को डेलॉइट ने यह भी कहा है कि डोमेस्टिक कंजप्शन के कारण भारत की इकोनॉमी वित्त वर्ष 2026 में 6.7-7.3% के बीच रह सकती है। इस महीने की शुरुआत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने GDP ग्रोथ रेट के अनुमान को जून में अनुमानित 7.2% से घटाकर 6.6% तिशत कर दिया था।

डेलॉयट इंडिया की इकोनॉमिस्ट रुमकी मजूमदार ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में ग्रोथ अनुमान से धीमी रहेगी। क्योंकि चुनाव अनिश्चितताओं के बाद भारी बारिश और भू-राजनीतिक घटनाओं के कारण एक्टिविटीज में रुकावट से डोमेस्टिक डिमांड और एक्सपोर्ट्स पर असर पड़ा है।

इससे पहले 11 दिसंबर को एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने वित्त वर्ष 25 के लिए भारत की ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP ग्रोथ रेट के अनुमान को घटाकर 6.5% कर दिया था। पहले ADB ने यह अनुमान 7% बताया था। एशियन डेवलपमेंट बैंक ने वित्त वर्ष 26 के लिए भारत की GDP ग्रोथ रेट के अनुमान को घटाकर 7% कर दिया है। इससे पहले बैंक ने यह अनुमान 7.2% बताया था। ADB ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि एशिया और पैसिफिक इकोनॉमीज के 2024 में 4.9% की ग्रोथ रेट से बढ़ने का अनुमान है, जो ADB सितंबर के 5% के पूर्वानुमान से थोड़ा कम है।

कुछ दिनों पहले मॉर्गन स्टेनली ने वित्त वर्ष 25 के लिए भारत की GDP ग्रोथ रेट के अनुमान को रिवाइज कर 6.3% किया था। मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी ने पहले यह अनुमान 6.7% बताया था। सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में ग्रोथ स्लोडाउन के बाद मॉर्गन स्टेनली ने यह डाउनग्रेड किया है।

Comments

Add Comment

Most Popular