एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
मुंबई. मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप पिछले हफ्ते 74,563 करोड़ रुपए कम हो गया। एक हफ्ते पहले कंपनी की वैल्युएशन 18.12 लाख करोड़ रुपए थी, जो घटकर 17.37 लाख करोड़ रुपए रह गई है।
दरअसल, रिलायंस के अलावा, टेलिकॉम कंपनी एयरटेल की वैल्युएशन 26,275 करोड़ कम होकर 8.94 लाख करोड़ रुपए, ICICI बैंक की 22,255 करोड़ कम होकर 8.88 लाख करोड़ रुपए, ITC की 15,449 करोड़ कम होकर 5.98 लाख करोड़, LIC की 9,930 करोड़ कम होकर 5.79 लाख करोड़ और हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्युएशन 7,248 करोड़ रुपए कम होकर 5.89 लाख करोड़ रुपए रह गई है।
इंफोसिस सहित 4 कंपनियों की वैल्यू बढ़ी
इधर, शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेड का मार्केट कैप 57,745 करोड़ रुपए बढ़कर 14,99,697 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, इंफोसिस का मार्केट कैप 28,839 करोड़, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का 19,813 करोड़ और HDFC बैंक का मार्केट कैप 14,678 करोड़ रुपए बढ़ा है।
पिछले हफ्ते 238 अंक गिरा शेयर बाजार
बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 8 नवंबर को सेंसेक्स 55 अंक की गिरावट के साथ 79,486 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 51 अंक की गिरावट रही, ये 24,148 के स्तर पर बंद हुआ। हफ्तेभर के कारोबार के बाद बाजार में 238 अंक की गिरावट रही। वहीं, BSE स्मॉल कैप 850 गिरकर 54,913 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में गिरावट और 23 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 2.90% गिरकर बंद हुआ।
Comments
Add Comment