एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
मुंबई. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 22 नवंबर को सेंसेक्स 1700 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,870 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 500 अंक की तेजी है, ये 23,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दरअसल, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी और 3 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अमेरिका में उद्योगपति गौतम अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद केन्या सरकार ने गुरुवार को अडाणी ग्रुप के साथ की गईं सभी डील रद्द करने की घोषणा की। इसका असर अडाणी ग्रुप के शेयर्स में देखने में भी देखने को मिला।
हालांकि, अब अडाणी ग्रुप के शेयर्स में रिकवरी देखने को मिल रही है। अब केवल अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
विदेशी निवेशकों ने ₹5,320.68 करोड़ के शेयर बेचे
एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 1.02% और कोरिया के कोस्पी में 1.10% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.46% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
21 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 1.06% चढ़कर 43,870 पर और S&P 500 0.53% बढ़कर 5,948 पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 0.033% चढ़कर 18,972 पर बंद हुआ।
NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 21 नवंबर को ₹5,320.68 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹4,200.16 करोड़ के शेयर खरीदे।
Comments
Add Comment