एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
मुंबई. मुंबई का स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स आज 8 अक्टूबर को करीब 600 अंकों की तेजी के साथ 81,660 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी देखी गई। निफ्ट्टी 25,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट है। मेटल सेक्टर को छोड़कर सभी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 1.20% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 7.38% की गिरावट और चीन का शंघाई कम्पोजिट 4.81% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसके पहले 7 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.94% गिरकर 41,954 पर और नैस्डैक 1.18% गिरकर 17,923 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.96% गिरकर 5,695 पर बंद हुआ।
NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 अक्टूबर को ₹8,293.41 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹13,245.12 करोड़ के शेयर खरीदे। गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनीशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकते हैं। 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे
Comments
Add Comment