एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी बिजनेस ग्रुप टाटा अगले पांच साल में अपने प्रोजेक्ट्स से 5 लाख से ज्यादा नई मैन्युफैक्चरिंग जॉब्स क्रिएट करने का प्लान बना रहा है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म कार्किनोस का अधिग्रहण कर लिया है। यह डील 375 करोड़ रुपए में हुई है। रिलायंस की स्वामित्व वाली रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर (RSBVL) ने कार्किनोस हेल्थकेयर लिमिटेड को खरीदा है।
टाटा ग्रुप अगले पांच साल में अपने प्रोजेक्ट्स से 5 लाख से ज्यादा नई मैन्युफैक्चरिंग जॉब्स क्रिएट करने का प्लान बना रहा है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने ग्रुप के एम्प्लॉइज को न्यू ईयर मैसेज में इस बात की जानकारी दी है।
एन चंद्रशेखरन ने अपने लेटर में कहा, हमारा ग्रुप अगले आधे दशक में 5,00,000 मैन्युफैक्चरिंग जॉब्स क्रिएट करने का प्लान बना रहा है। चंद्रशेखरन ने कहा कि ये नौकरियां भारत भर में ग्रुप की फैक्ट्रीज और प्रोजेक्ट्स में किए गए निवेश से जनरेट होंगी।
रिलायंस ने हेल्थकेयर कंपनी कार्किनोस को खरीदा
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म कार्किनोस का अधिग्रहण कर लिया है। यह डील 375 करोड़ रुपए में हुई है। रिलायंस की स्वामित्व वाली रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर (RSBVL) ने कार्किनोस हेल्थकेयर लिमिटेड को खरीदा है। कंपनी ने शनिवार को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी।
फाइलिंग के अनुसार RSBVL ने कार्किनोस के 10 मिलियन (1 करोड़) इक्विटी शेयर्स को 10 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 10 करोड़ रुपए कैश पेमेंट में खरीदा है। जबकि 10 रुपए के हिसाब से 365 मिलियन फुली कनवर्टिबल डिवेंचर को 365 करोड़ रुपए कैश पेमेंट में खरीदा है।
Comments
Add Comment