एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
भोपाल. मध्यप्रदेश के 1028 आउटसोर्स बिजली कर्मचारी शनिवार से काम पर लौटेंगे। पिछले कई महीने से यह सभी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे, जिसके चलते उनकी सेवाएं खत्म कर दी गई थी। शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी को बहाल कर दिया। करीब छह महीने पहले आउटसोर्स कर्मचारी बाहर कर दिए गए थे। उन्होंने 21 से 25 जनवरी के बीच हड़ताल की थी। इसके चलते मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एंप्लॉय एवं इंजीनियर संगठन लगातार कर्मचारियों की बहाली की मांग कर रहा था। आखिरकार अब उनकी बहाली कर दी गई है।
सीएम से मिलने पहुंचे बिजलीकर्मी
शुक्रवार को बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल की सीएम चौहान से मुलाकात हुई। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी मौजूद रहे। सीएम ने मुलाकात कर सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को बहाल कर दिया। सीएम ने कहा कि आप अति आवश्यक विभाग के कर्मचारी हैं। हड़ताल शोभा नहीं देती। कल से सभी काम पर जाना।
ऊर्जा मंत्री ने ट्विट किया
आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली को लेकर ऊर्जा मंत्री सिंह ने ट्विट भी किया। लिखा कि इस सहजता एवं संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्तक करता हूं। आज भोपाल में आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त के विषय में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सहजता के साथ आउटसोर्स कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल की मांग पर पुनः सभी कर्मचारियों को सेवा में बहाल कर दिया है। जल्द ही सभी आउटसोर्स कर्मचारी अपने अपने क्षेत्रों में अपनी सेवाए दे सकेंगे।
Comments
Add Comment