28.8 c Bhopal

अक्टूबर में 17.80 लाख लोगों को मिली नौकरी  

नई दिल्ली. ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि अक्टूबर, 2024 के महीने में 17.80 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। 
अक्टूबर, 2024 के महीने में 21,588 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, इस प्रकार श्रमिकों के लिए अधिक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा, वर्ष दर वर्ष विश्लेषण अक्टूबर' 2023 की तुलना में शुद्ध पंजीकरण में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

आंकड़ों के माध्यम से यह स्पष्ट है कि महीने के दौरान कुल 17.80 लाख कर्मचारियों में से 8.50 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक के आयु वर्ग के हैं जो कुल पंजीकरण का लगभग 47.75 प्रतिशत है। पेरोल डेटा के लैंगिक विश्लेषण से संकेत मिलता है कि अक्टूबर, 2024 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.52 लाख रहा है। 

अक्टूबर, 2024 के महीने में ईएसआई योजना के तहत कुल 42 ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी पंजीकृत हुए हैं, जो समाज के हर वर्ग को अपना लाभ देने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। 
पेरोल आंकडे़ अनंतिम हैं क्योंकि आंकड़ा सृजन एक सतत् प्रक्रिया है।

Comments

Add Comment

Most Popular