28.8 c Bhopal

8.69 लाख में से 68984 युवाओं को मिलेगा स्टायपेंड

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 अगस्त को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री भोपाल के शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भेल, भोपाल में शाम 4 बजे योजना में चयनित युवाओं को अनुबंध का वितरण करेंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रथम चरण में एक लाख युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। योजना में 8 लाख 69 हजार 673 युवाओं ने पंजीयन कराया है। अब तक कुल 16450 प्रतिष्ठानों ने पंजीकृत युवाओं के लिए लगभग 68984 पद प्रकाशित किए हैं। योजना में पहले प्रतिष्ठानों का पोर्टल पर पंजीयन किया गया। इसके बाद वेकेंसी प्रकाशित की गई। युवाओं द्वारा भी पोर्टल पर कोर्स का चयन कर वेकेंसी की विरुद्ध आवेदन किया जा रहा है।

रूस का मून मिशन फेल

8 से 10 हजार मिलेगा स्टायपेंड 

प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास के साथ ही लर्न एंड अर्न की तर्ज पर ऑन जॉब ट्रेनिंग की सुविधा के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में 18 से 29 वर्ष आयु के मध्यप्रदेश के मूल निवासी युवाओं को, जिन्होंने 12वीं/आईटीआई या उससे उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की हो, को उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को 8 से 10 हजार रुपए का स्टायपेंड भी दिया जाएगा। अब तक लगभग 14 हजार 450 अनुबंध जनरेट किए गए हैं। 

अब 14450 अनुबंध जनरेट

  1. भोपाल 643 
  2. रीवा 640
  3. जबलपुर 560
  4. दमोह 487
  5. सतना 486
  6. बैतूल 467
  7. ग्वालियर 435
  8. सागर 418
  9. इंदौर 414
  10. छिंदवाड़ा 398
  11. खरगोन 398
  12. नरसिंहपुर 362
  13. शिवपुरी 330
  14. खंडवा 325
  15. सिगरौली 320
  16. धार 314
  17. उज्जैन 330
  18. गुना 296
  19. बालाघाट 293
  20. शहडोल 292
  21. सिवनी 289
  22. छतरपुर 284
  23. रतलाम 276
  24. मंदसौर 270
  25. रायसेन 267
  26. राजगढ़ 267
  27. शाजापुर 257
  28. मुरैना 251
  29. भिंड 248
  30. सीहोर 247
  31. नीमच 244
  32. विदिशा 235
  33. सीधी 225
  34. अनूपपुर 216
  35. कटनी 209
  36. पन्ना 201
  37. नर्मदापुरम 192
  38. देवास 188
  39. आगर-मालवा 187
  40. बड़वानी 167
  41. उमरिया 164
  42. बुरहानपुर 163
  43. मंडला 162
  44. टीकमगढ़ 160
  45. झाबुआ 151
  46. दतिया 149
  47. अशोकनगर 147
  48. हरदा 124
  49. डिंडोरी 102
  50. श्योपुर 83
  51. निवाड़ी 82
  52. अलीराजपुर 78 

90% से अधिक अंक वाले विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत

Comments

Add Comment

Most Popular