एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
हेल्थ डेस्क. दुनियाभर में डायबिटीज यानी शुगर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में भी यह आंकड़ा चिंताजनक है।लेकिन, आप संयम से इस पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं, वहीं कुछ वस्तुओं से परहेज कर आप शुगर के प्रभाव से दूर रह सकते हैं। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि फलों में नेचुरल शुगर पाया जाता है। तमाम तरह के फल विटामिन और पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। कई फल डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं, ऐसे में जामुन जैसे कई फल डायबिटीज पीड़ितों के लिए रामबाण माने जाते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखने की भी जरूरत है कि आखिर हम कौन से फल का सेवन नहीं करें, जिनके सेवन से शुगर की परेशानी बढ़ जाती है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, फल जैसे हेल्दी फूड का ज्यादा सेवन अचानक शुगर बढ़ा सकता है। कुछ फलों में नेचुरल मिठास ज्यादा होती है, जिनको अधिक मात्रा में उपयोग करने पर खतरनाक हो सकता है। डॉक्टर्स की मानें तो ऐसे फलों की जीआई वैल्यू इतनी ज्यादा होती है कि खाते ही आपका ब्लडशुगर 200 mg/dL को क्रॉस कर जाता है।
शुगर के मरीजों को जिन फलों का सेवन काफी सीमित मात्रा में करना चाहिए, उनमें सबसे पहला केला है। केला काफी लोकप्रिय फल है, जिसे हार्ट और पेट समेत कई रोगों में लाभदायक माना जाता है। केला में मौजूद फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन एक अध्ययन में सामने आया कि पका केला खाने से ब्लड शुगर काफी बढ़ सकता है।
शुगर की मात्रा बढ़ाने वाले फलों में तरबूज का भी नाम आता है। हालांकि, तरबूज एक ऐसा फल है, जो खूब खाया जाता है। खासकर गर्मियों में हाइड्रेशन के चलते इसका उपयोग बहुतायत में किया जाता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को तरबूज ज्यादा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसकी जीआई वैल्यू 72 के आसपास रहती है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन खतरनाक साबित हो सकता है।
अनानास एक हाई कार्ब्स वाला फल माना जाता है, इसलिए डायबिटिक मरीजों को अनानास मॉडरेशन में उपयोग करना चाहिए। हालांकि, अनानास में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पायी जाती है, जो कई रोगों में काफी लाभदायक मानी जाती है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन रैंडम ब्लड शुगर को तुरंत बढ़ाता है, जो शुगर के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है।
Comments
Add Comment