28.8 c Bhopal

खुशखबर: 5580 नवनियुक्ति शिक्षकों को मिलेगी नियुक्ति

भोपाल. मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर शिवराज सरकार हर वर्ग को खुश करना चाहती है। यही वजह है कि सरकार अब सरकारी नौकरियों को लेकर भी युवाओं को साध रही है। अब 21 अगस्त को प्रदेशभर के करीब 5580 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेगी। 

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 अगस्त को नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति बधाई पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री भारत के भविष्य और निर्माण के लिए निर्मित नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसरण में, प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में नवनियुक्त शिक्षकों को उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित कर अध्यापन में उत्कृष्टता एवं शिक्षा में नवीन आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित भी करेंगे।

नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम भोपाल के भेल (बरखेड़ा) स्थित सीएम राइज शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे होगा। इसमें सत्र 2023-24 में नवनियुक्त 5580 शिक्षकों को नियुक्ति बधाई पत्र दिये जायेंगे। कार्यक्रम में मंत्री जनजातीय कार्य विभाग मीना सिंह एवं स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण भी किया जायेगा।

पिछले तीन सालों में शिक्षकों की भर्ती

  1. स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग में प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 49048 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए जा चुके हैं।
  2. सत्र 2021-22 में स्कूल शिक्षा में 14644 एवं जनजातीय कार्य विभाग में 6 हजार 335 शिक्षकों को नियुक्ति देकर कुल 20979 शिक्षको की नियुक्ति की गई है।
  3. सत्र 2022-23 में स्कूल शिक्षा में 11903 एवं जनजातीय कार्य विभाग में 10586 शिक्षकों को नियुक्ति देकर कुल 22489 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। 
  4. सत्र 2023-24 में स्कूल शिक्षा विभाग में 5498 एवं जनजातीय कार्य विभाग में 82 शिक्षकों को नियुक्ति देकर कुल 5580 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। 
  5. वर्तमान सत्र 2023-24 में स्कूल शिक्षा विभाग में 15206 पदों पर नियुक्ति की कार्यवाही प्रचलित है।

Comments

Add Comment

Most Popular