एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
नई दिल्ली. मौजूदा दौर में हर व्यक्ति का सपना नौकरी या बिजनेस के जरिए आय का जरिया या संपत्ति बनाना होता है, लेकिन जिसके पास अरबों का आलिशान आशियाना और खरबों की दौलत हो, वह न सिर्फ कारोबार में हाथ आजमाए, बल्कि फल—सब्जी कारोबार में कूद जाए। ऐसा बिरले ही देखने—सुनने को मिलता है।
लेकिन यह सच है। ग्वालियर राजघराने में जन्म लेने के बावजूद महाआर्यमन सिंधिया (Mahanaryaman Scindia) ने अलग पहचान बनाई है। राजघराने की परंपराओं के विपरीत महाआर्यमन ने कारोबार जगत में कदम रखा है। पिता राजनीति में बड़े ओहदे पर हैं। मोदी सरकार में मंत्री सिंधिया को भी राजनीति विरासत में मिली है, लेकिन इससे थोड़ा हटकर उनके बेट ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी कंपनी शुरू की। पिता की मदद के साथ वो बिजनेस में धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहे हैं।
ग्वालियर राजघराने के वारिस महाआर्यमन सिंधिया ने साल 2022 में माईमंडी (MyMandi) नाम से नया स्टार्टअप शुरू किया। महाआर्यमन माईमंडी के को-फाउंडर हैं। परिवार की अरबों की दौलत के मालिक होने के बाद भी खुद की पहचान बनाने के लिए उन्होंने दोस्त सूर्यांश राणा के साथ कृषि स्टार्टअप कंपनी MYमंडी की शुरुआत की। हाल ही में उनके स्टार्टअप ने एक करोड़ रुपए का राजस्व हासिल किया है।
इस कारोबार से जुड़े
महाआर्यमन सिंधिया की कंपनी MYमंडी फल और सब्जियों से जुड़ा स्टार्टअप चलाती है। उनकी कंपनी एक ऑनलाइन एग्रीगेटर के तौर पर फल, सब्जियां सप्लाई करने के कारोबार करती है। माईमंडी एक साथ बल्क फल, सब्जियां खरीदती हैं और फिर उसे विक्रेताओं को भेजती है। माईमंडी ताज़ी सब्ज़ियां और फल पुश-कार्टर कम्युनिटी को उपलब्ध करवाते हुए किसानों और लोगों को जोड़ने का काम करती है। इसके जरिए कंपनी अच्छा रिटर्न हासिल कर रही है। फिलहाल सिंधिया की यह कंपनी देश के 4 शहरों जयपुर, ग्वालियर, नागपुर और आगरा में कारोबार बढ़ा रही है। इसका विस्तार करने का प्लान है।
कुछ बड़ा करने का सपना
महाआर्यमन ने मीडिया से इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बिजनेस से इतना लगाव है कि वो खुद सामान खरीदने मंडी पहुंच जाते हैं। उनका उदृेश्य अपने स्टार्टअप के जरिए किसानों की मदद करना है, ताकि उन्हें उनकी फसलों की सही कीमत मिल सके।
150 करोड़ का लक्ष्य
पीटीआई के साथ इंटरव्यू में महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि वो कारोबार को बड़ा बनाने की कोशिश में जुटे हैं। इस बिजनेस के पीछे कृषि उपज के अवशिष्ट और लॉजिस्टिक लागत में कटौती करना है। हम निवेशकों से 8 करोड़ रुपये निवेश जुटाने की योजना पर काम कर रहे हैं, इसके लिए कंपनी का वैल्यूएशन करीब 150 करोड़ रुपए आंका गया है। निवेशकों से मिलने वाली पूंजी का इस्तेमाल बेहतर डेटा जुटाने, टेक्नोलॉजी को बढ़ाकर कारोबार के विस्तार में किया जाएगा।
ऐसा है राजघराना
महाआर्यमन सिंधिया राजघराने से ताल्लुकात रखते हैं। 27 वर्षीय आर्यमन ग्वालियर स्थित जयविलास महल में रहते हैं। महल में 400 से अधिक कमरे हैं। सिंधिया की शुरुआती पढ़ाई पिता ज्योतिरादित्य की तरह दून स्कूल से हुई है। उन्होंने गेल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया, उनके पास बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और सॉफ्टबैंक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम करने का भी अनुभव भी है।
अरबों का महल
ग्वालियर स्थित जयविलास पैलेस को सन 1874 में बनाया गया था। तब महल को बनाने में तकरीबन 1.1 करोड़ रुपए का खर्च आया था। आज के दौर में महल की कीमत करीब 4,000 करोड़ यानी 40 अरब रुपए है। महल 1,24,771 वर्गफीट एरिया में फैला है। महल के एक हिस्से को अब म्यूजियम के तौर पर डेवलप किया गया है।
म्यूजिक और क्रिकेट का शौक
महाआर्यमन सिंधिया को म्यूजिक और क्रिकेट का बहुत शौक है। 2022 में उन्हें ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राजनीति को उन्हें विरासत में मिली है, वो पिता के लिए राजनीतिक रैलियां, रोड शो करते रहे हैं। महाआर्यमन सिंधिया हैंडसम है। उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी रहती हैेे। उनका दसी अंदाज लोगों को खूब पसंद है। लोगों के बीच वो उनके अंदाज में ही पहुंचते हैं। शादी परिवार से हैं, लेकिन फस-सब्जी का बिजनेस करने से उन्हें कोई परहेज नहीं। कई बार तो सामान लेने वो खुद मंडी पहुंच जाते हैं। यही कारण है कि लोगों के बीच वह काफी लोकप्रिय हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो महाआर्यमन सिंधिया जल्द राजनीतिक पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं।
13 साल की उम्र से कर रहे प्रचार
महाआर्यमन सिंधिया पिता के लिए 13 साल की उम्र से ही चुनाव प्रचार और जनसभाओं में शिरकत करते रहे हैं। बचपन से पिता के साथ लोगों से जनसंपर्क करते थे। उनकी भाषण देने की शैली काफी कुछ पिता से मिलती है। मध्य प्रदेश में लोग उन्हें युवराज कहकर बुलाते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। उनकी तस्वीरें लोगों को पसंद आती है।
Comments
Add Comment