एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 अगस्त को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री भोपाल के शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भेल, भोपाल में शाम 4 बजे योजना में चयनित युवाओं को अनुबंध का वितरण करेंगे।
दरअसल, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रथम चरण में एक लाख युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। योजना में 8 लाख 69 हजार 673 युवाओं ने पंजीयन कराया है। अब तक कुल 16450 प्रतिष्ठानों ने पंजीकृत युवाओं के लिए लगभग 68984 पद प्रकाशित किए हैं। योजना में पहले प्रतिष्ठानों का पोर्टल पर पंजीयन किया गया। इसके बाद वेकेंसी प्रकाशित की गई। युवाओं द्वारा भी पोर्टल पर कोर्स का चयन कर वेकेंसी की विरुद्ध आवेदन किया जा रहा है।
8 से 10 हजार मिलेगा स्टायपेंड
प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास के साथ ही लर्न एंड अर्न की तर्ज पर ऑन जॉब ट्रेनिंग की सुविधा के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में 18 से 29 वर्ष आयु के मध्यप्रदेश के मूल निवासी युवाओं को, जिन्होंने 12वीं/आईटीआई या उससे उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की हो, को उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को 8 से 10 हजार रुपए का स्टायपेंड भी दिया जाएगा। अब तक लगभग 14 हजार 450 अनुबंध जनरेट किए गए हैं।
अब 14450 अनुबंध जनरेट
- भोपाल 643
- रीवा 640
- जबलपुर 560
- दमोह 487
- सतना 486
- बैतूल 467
- ग्वालियर 435
- सागर 418
- इंदौर 414
- छिंदवाड़ा 398
- खरगोन 398
- नरसिंहपुर 362
- शिवपुरी 330
- खंडवा 325
- सिगरौली 320
- धार 314
- उज्जैन 330
- गुना 296
- बालाघाट 293
- शहडोल 292
- सिवनी 289
- छतरपुर 284
- रतलाम 276
- मंदसौर 270
- रायसेन 267
- राजगढ़ 267
- शाजापुर 257
- मुरैना 251
- भिंड 248
- सीहोर 247
- नीमच 244
- विदिशा 235
- सीधी 225
- अनूपपुर 216
- कटनी 209
- पन्ना 201
- नर्मदापुरम 192
- देवास 188
- आगर-मालवा 187
- बड़वानी 167
- उमरिया 164
- बुरहानपुर 163
- मंडला 162
- टीकमगढ़ 160
- झाबुआ 151
- दतिया 149
- अशोकनगर 147
- हरदा 124
- डिंडोरी 102
- श्योपुर 83
- निवाड़ी 82
- अलीराजपुर 78
Comments
Add Comment