एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
नई दिल्ली. दीवाली पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बुधवार (16 अक्टूबर) को हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है।
दिवाली से पहले हुई इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 50 फीसदी से बढ़कर 53 फीसदी हो गया है। इसका फायदा करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को होगा। महंगाई भत्ते में हर 6 महीने में बढ़ोतरी होती है। बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई से लागू होगा। कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर मिलेगा।
महंगाई भत्ता ऐसा पैसा है जो महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए दिया जाता है। यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलता है। इसका कैलकुलेशन देश की मौजूदा महंगाई के अनुसार हर 6 महीने पर किया जाता है। इसकी गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार की जाती है। महंगाई भत्ता शहरी, अर्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों का अलग-अलग हो सकता है।
Comments
Add Comment