28.8 c Bhopal

संस्कार भारती के हर जिले में बनेंगे संस्कार मित्र 

भोपाल. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन संस्कार भारती की दो दिवसीय विशेष साधारण सभा के पहले दिन मध्य भारत प्रांत की कार्यकारिणी घोषित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान नटराजन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रचलित कर हुई। 

पाल स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी भवन के सभागार में हुई बैठक में प्रांत अध्यक्ष और अभिनेता राजीव वर्मा के साथ क्षेत्र प्रमुख अनिल जोशी और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार गिरीश जोशी मौजूद रहे। 

कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की विशेष साधारण सभा में गिरीश जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहत काम करने वाले 35 संगठन लिस्टेड हैं जिनमें संस्कार भारती भी है। उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद दुनिया को भारत की देन है लेकिन अब भारत की संस्कृति को भी दुनिया अपना रही है।

संस्कार भारती मध्यक्षेत्र प्रमुख अनिल जोशी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करने के साथ पीपीटी के माध्यम से संस्कार भारती की कार्य प्रणाली बताई। प्रांत महामंत्री मोतीलाल कुशवाहा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इन्हें मिला दायित्व

अटल बिहारी वाजपई हिंदी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क प्रभारी डॉ. संदीप श्रीवास्तव को संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत का प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि डॉ श्रीवास्तव पूर्व में भोपाल लोकसभा सांसद और कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं।

  • अध्यक्ष राजीव वर्मा, संरक्षक किरण देशपांडे, पंडित रमेश शर्मा
  • महामंत्री मोतीलाल कुशवाहा , सह महामंत्री कृष्ण गोपाल पाठक
  • कोष प्रमुख चंद्रकांत, उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सुनील 
  • मंचीय कला प्रदीप दीक्षित, संगीत शेखर करहाडकर 
  • नृत्य नीरजा सक्सेना, नाटक संजय मेहता, राजीव श्रीवास्तव 
  • दृश्य कला अमरजीत श्रीवास्तव, भू अलंकरण आनंद नंदेश्वर
  • साहित्य रंजन चितले, युवाकार्य निखिल खत्री 
  • यह बने प्रबंधकारिणी सदस्य, शेखर दीक्षित, नीरव प्रधान, अमित सोनी

Comments

Add Comment

Most Popular