एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
भोपाल. भारत का चंद्रयान 3 बुधवार 23 अगस्त को चंद्रमा पर कदम रखने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी इसरो चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग की आखिरी तैयारी में जुटा हुआ है। संभव हुआ तो बुधवार को ही शाम 6:04 पर चंद्रायान 3 चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चंद्रयान की लैंडिंग के आखिरी क्षणों को हिंदुस्तान सहित दुनिया भर के लोग अपनी आंखों से देख सकेंगे।
इधर, मध्य प्रदेश में भी लाखों स्कूली बच्चे चंद्रायान 3 की लैंडिंग के गवाह बनेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रदेश के सभी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग की लाइव प्रसारण सभी बच्चों को अवश्य दिखाया जाए। इसके लिए विद्यालयों में शाम के समय बच्चों को एकत्र कर चांद पर होने वाली एतिहासिक घटना से रूबरू कराया जाए। इस संबंध में राज शिक्षा केंद्र ने आदेश जारी कर सभी कलेक्टरों को निर्देश भी दिए हैं, साथी यह भी कहा है कि जिन स्कूलों में संभव न हो सके उन्हें अगले दिन चंद्रयान 3 की लैंडिंग की लाइव रिकॉर्डिंग दिखाई जाए।
गौरतलब है कि चंद्रयान-3 गत 14 जुलाई को चांद के सफर पर निकला था। 1 महीने से भी अधिक समय से चांद के सफर पर निकला chandrayaan-3 सफर के आखिरी पड़ाव पर है। इसरो द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक चंद्रयान 3, बुधवार 23 अगस्त को 6:04 पर चंद्रमा की सतह पर कदम रखने जा रहा है। ऐसा करते ही भारत दुनिया के उन चार देशों के कतार में शामिल हो जाएगा जो चंद को मुट्ठी में करने में सफल रहे हैं। रूस, अमेरिका, चीन के बाद भारत का नाम आता है। हालांकि पिछले दिनों रूस ने अपना चंद्रयान मिशन लूना 25 को इंटर लैंडिंग के लिए रवाना किया था लेकिन गाड़ी ना वह तकनीकी कर्म से मिशन पूरा नहीं कर सका अर्थ चांद की सतह पर क्रैश हो गया। ऐसे में चांद की सतह पर भारत का कदम रखना न सिर्फ ऐतिहासिक होगा, बल्कि इसरो के वैज्ञानिकों की प्रतिभा का परिचय भी देगा। Chandrayaan-3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर दुनिया भर की नजर टिकी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी भी विदेश यात्रा के दौरान chandrayaan-3 की चांद पर लैंडिंग के गवाह बनेंगे, वह भी इसी के जरिए जुड़ेंगे देश को संबोधित भी करेंगे।
Comments
Add Comment