एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
मुंबई. फिल्म स्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। गदर 2 को मिक्स रिव्यू मिले हैं फिर भी लोग इसे देखने जा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने और बंपर कमाई के बाद गदर 2 अब 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। गदर 2 का 8वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। गदर 2 इस साल की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने जा रही है। हालांकि, सनी देओल की गदर 2 शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। कमाई के मामले में गदर 2 अभी भी पठान से पीछे चल रही है।
दरअसल, सिने स्टार शाहरुख खान की पठान 2023 की की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म से शाहरुख ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। शाहरुख को लोगों ने ढेर सारा प्यार भी दिया था। 8 दिनों में पठान ने 346 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था, जो अपने आप में रिकार्ड है।
पठान से पीछे छूटी गदर 2
माना जा रहा था कि सनी देओल की गदर 2, पठान को कलेक्शन के मामले में पछाड़ देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पठान ने पहले हफ्ते में 328.50 करोड़ का बिजनेस किया था, वहीं गदर 2 ने 282.85 करोड़ का बिजनेस किया। अब 8वें दिन का कलेक्शन सामने आया है, जिसके बाद गदर 2 का कलेक्शन 304.88 करोड़ हो गया है।
पठान ने 8वें दिन तक 346 का बिजनेस कर लिया था। फिलहाल गदर 2 अभी भी 12 प्रतिशत पठान से पीछे चल रही है। गदर 2 से उम्मीद है कि वह वीकेंड पर अच्छी कमाई करके पठान को पीछे छोड़ देगी। इस हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जो गदर 2 को टक्कर दे सके। ऐसे में गदर 2 को कलेक्शन बढ़ने की पूरी उम्मीद की जा रही है। गदर 2 में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, मनीष वाधवा और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में हैं। फिल्म को अनिल शर्मा निर्देशित है। यह फिक्चर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा रही है।
Comments
Add Comment