28.8 c Bhopal

कमर दर्द हमेशा के लिए दूर कर देंगे ये फूड्स 

हेल्थ डेस्क. हमारे शरीर को स्वस्थ और तंदुरस्त रखने में पोषक तत्वों की अहम भूमिका होती है। यदि शरीर में इन पोषक तत्वों में कमी होती है, तो हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। आज हम बात करेंगे शरीर में कैल्शियम को लेकर होने वाली परेशानियों की। 

दरअसल, कैल्शियम हमारे शरीर में अहम भूमिका निभाता है। यदि शरीर में कैल्शियम नामक विटामिन की कमी हो जाए, तो आप हड्डियों या दांतों से संबंधित बामारियों से परेशान हो सकते हैं। इसलिए महत्वपूर्ण यह है कि शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम कैसे मिले। इस पोषक तत्व की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में ये फूड्स शामिल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ कैल्शियम की कमी शरीर में दूर हो सकेगी, साथ ही इससे होने वाली परेशानियां भी दूर हो सकेंगी।

शरीर को स्वस्थ रखने ये तत्व जरूरी

हमें स्वस्थ रहने के लिए शरीर को पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों में विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट समेत कई अन्य जरूरी पोषक तत्व शामिल हैं, ​​जिनकी शरीर में कमी होने से परेशानियां होती हैं। इन्हीं महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स में कैल्शियम भी शामिल है। ये हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में कैल्शियम की कमी की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगती हैं, जिनमें शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द, हड्डियों का कमजोर होना आदि समस्याएं आम हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त खाद्द पदार्थ शामिल करें। ऐसे में आप इन फलों को डाइट में शामिल करके न सिर्फ कैल्शियम की भरपाई कर सकते हैं, बल्कि शरीर को भी स्वस्थ रखने में सफल हो सकते हैं।

बादाम: शरीर को स्वस्थ और तंदुरस्त रखने के लिए आप डेली डाइट में बादाम जरूर शामिल करें। इसमें कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। बादाम विटामिन-ई, मैग्नीशियम, फाइबर और प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं। मुट्ठी भर बादाम खाने से हड्डियों की ताकत बढ़ती है, यही नहीं इससे इम्युनिटी भी मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

दही : भोजन में रोजाना दही को शामिल करने से शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होती है। यह न सिर्फ आवश्यक हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि आंत को भी स्वस्थ रखता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपको हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

सोया मिल्क : अक्सर जो लोग दूध पीना पसंद नहीं करते हैं, उनके लिए कैल्शियम की पूर्ति के लिए सोया मिल्क सबसे एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

हरी सब्जियां : कहा जाता है कि शरीर में हरी सब्जियों को विशेष महत्व है। माना जाता है कि हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों का खजाना हैं। ये कैल्शियम पोटैशियम, आयरन और विटामिन सी से भरपूर होती हैं। हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप डाइट में केल, पालक जैसी सब्जियां जरूर शामिल करें। ये सब्जियां न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं, बल्कि ये हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द से भी राहत दिलाती हैं। डाइट में रोजाना हरी सब्जियों को शामिल करने से आप स्वस्थ एवं तंदुरस्त रह सकते हैं।

आंखों के सामने छा रहा धुधलापन तो आजमाएं ये टिप्स, बढ़ जाएगी रोशनी

Comments

Add Comment

Most Popular