28.8 c Bhopal

टिकू तलसानिया को ब्रेन स्ट्रोक, अस्पताल में भर्ती 

नई दिल्ली. दिल है कि मानता नहीं (1991), कभी हां कभी ना (1993) और इश्क (1997) जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता टिकू तलसानिया को ब्रेन स्ट्रोक हुआ। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर है।

पहले खबर आई थी कि टिकू को हार्ट अटैक हुआ है, लेकिन उनकी पत्नी दीप्ति तलसानिया ने स्पष्ट किया कि दरअसल उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उन्होंने बताया कि अभिनेता एक फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे और रात 8 बजे के आसपास उन्हें अस्वस्थ महसूस होने लगा।

दीप्ति ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं, बल्कि ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। वह एक फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होने गए थे और रात 8 बजे के आसपास उन्हें अस्वस्थ महसूस होने लगा। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 70 साल के टीकू तलसानिया फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

अभिनेता को कई फिल्मों में उनकी हास्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता है, जिनमें हम हैं राही प्यार के (1993), अंदाज अपना अपना (1994), कुली नंबर 1 (1995), राजा हिंदुस्तानी (1996), जुड़वा (1997), बड़े मियां छोटे मियां (1998), राजू चाचा (2000), हंगामा (2003), और धमाल (2007) शामिल हैं। वह संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित देवदास (2002) में एक गंभीर किरदार में भी नज़र आए।

टीकू की बेटी शिखा तल्सानिया भी एक अभिनेत्री हैं और उन्होंने सत्यप्रेम की कथा, वीरे दी वेडिंग और पोटलक जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। टीकू को आखिरी बार फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो (2024) में देखा गया था, जिसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी भी थे।

साबरमती रिपोर्ट ओटीटी पर रिलीज, ऑनलाइन कैसे देखें?

Comments

Add Comment

Most Popular