एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
हेल्थ डेस्क. आधुनिक दौर में दुनिया तेजी से डिजिटल की ओर बढ़ रही है। ऐसे में आज हर कोई डिजिटल युग में खुद को इससे दूर नहीं रख पा रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर सब कुछ आज डिजिटल हो चला है। ऐसे में डिजिटल स्क्रीन हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गई है। यही वजह है कि हमारी आंखों का स्वास्थ्य खतरे में है।
दरअसल, मौजूद दौर में बच्चे और वयस्क दोनों इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ काफी समय बिताते हैं, जिससे कम उम्र में आंख से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। दूसरी ओर एक खराब लाइफस्टाइल और मधुमेह, थायरॉयड जैसी बीमारियों के कारण से आंख की रोशनी से जुड़ी समस्याएं, जैसे- डायबिटिक रेटिनोपैथी, मैक्यूलर एडिमा, मोतियाबिंद और ग्लूकोमा हो सकती हैं। ऐसे में हम कुछ योगासन के जरिए आखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं। इससे आपके आंखों की रोशनी बूस्ट होगी।
आंख की रोशनी के लिए ये टिप्स
1. अपनी हथेलियों को तब तक जोर से रगड़ें जब तक वे गर्म न हो जाएं, और फिर उन्हें धीरे से अपनी बंद पलकों पर रखें। अपने हाथों की गर्माहट को आंखों में सोखने दें, जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है।
2. पलकें झपकाने की एक्सरसाइज आसान होने के साथ असरदार भी है। ये एक्सरसाइज करने के लिए आपको अपनी आंखें खोलकर आराम से बैठना होगा। लगभग 10 बार तेजी से पलकें झपकाएं और फिर अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करते हुए 20 सेकंड के लिए आराम करते हुए अपनी आंखें बंद कर लें, इसको लगभग 5 बार दोहराएं। पलकें झपकाने के व्यायाम आंखों को चिकनाई देने और लंबे समय तक स्क्रीन पर रहने के कारण होने वाले तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इससे काफी आराम मिलता है।
3. अपने सिर को हिलाए बिना, अपनी आंखों को प्रत्येक दिशा में 5-10 मिनट के लिए क्लॉकवाइज और फिर काउंटर क्लॉकवाइज घुमाएं। आंखों को घुमाने से आंखों की मांसपेशियों का लचीलापन और रक्त संचार बढ़ जाता है, जिससे आंखों की रोशनी में सुधार होता है, साथ ही मांसपेशियों में सुधार होता है।
Comments
Add Comment