28.8 c Bhopal

ये लक्षण यानि पाचन तंत्र कमजोर

Health Desk. आपके साथ भी क्या कई बार ऐसा होता है कि कोई इंसान खाता तो खूब है, लेकिन सूखता भी जा रहा है। यानी वह जो भी खाता-पीता है वह उसे नहीं लगता। ऐसे इंसान के लिए तो वह वेस्ट ही है। इसका मुख्य कारण पाचन तंत्र का कमजोर होना भी हो सकता है, जिससे आपको खाया पीया नहीं लगता।

दरअसल, ऐसी अवस्था में घबराएं नहीं, बल्कि कुछ टिप्स के जरिए आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। आप जीवन में कुछ ऐसे बदलाव कर न सिर्फ अपना पाचन तंत्र मजबूत कर सकते हैं, बल्कि खुद को हस्ट—पुस्ट भी रख सकते हैं।

इसका सबसे अच्छा विकल्प है कि दिन की शुरुआत अच्छे हेल्दी खाने और अच्छी आदतों के साथ करनी चाहिए। इससे न सिर्फ काफी हद तक पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी, बल्कि पाचन से जुड़ी समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। 

कई बार सुबह उठते ही पेट फूला हुआ सा महसूस होता है, इसके चलते खुद को असहज महसूस करने लगते हैं, यह पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। आजकल ज्यादातर लोग इससे जूझते नजर आते हैं। यह समस्या लोगों में आम हो गई है।

विशेषज्ञों की मानें तो हमारे शरीर का पाचन शरीर के जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है और अपशिष्ट चीजों से छुटकारा दिलाता है। लोगों में मूड डिसआर्डर और वजन कम करने का कनेक्शन डाइजेशन से जुड़ा होता है।

अगर व्यक्ति सुबह-सुबह एक थोड़ी सी मार्निंग वॉक और थोड़ा सा व्यायाम करने लगे तो डाइजेशन से जुड़ी परेशानी से राहत मिलती है और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने की दिशा में कारगर साबित हो सकता है।

सुबह भरपेट पानी पिएं

सुबह आप जब भी बिस्तर छोड़ें, तो शरीर को अधिक से अधिक एनर्जी देने का प्रयास करें। सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे पेट से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। वहीं शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

हर रोज सुबह चाय या कॉफी पीने की जगह गुनगुना नींबू पानी पिएं, तो बेहतर होगा। इससे न सिर्फ आपकी पाचन शक्ति दुरुस्त हो सकती है, बल्कि इससे डिहाइड्रेशन से होने वाली समस्याएं भी परेशान नहीं करतीं। 

नियमित योगासन पर करें फोकस

यदि सुबह—सुबह हल्का व्यायाम, स्ट्रेचिंग आपके पाचन तंत्र की मसाज के जरिए उन्हें उत्तेजित करने में सहायक है। योगाभ्यास से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है। आप दिन की शुरुआत ऐसे करें, जैसे अपनी नाक से कुछ गहरी सांसें लेने और मुंह से बाहर छोड़ने की आदत हो। इससे पाचन तंत्र को दुरुस्त किया जा सकता है।

सुबह सुबह सैर करना अच्छी आदतों में शुमार है, इसलिए इन हेल्दी आदतों में रोज टहलने की आदत डालें, जिससे खाना अच्छी तरह से पच जाता है और पेट के अंदरूनी हिस्से अच्छे से काम करते हैं। इससे शरीर में सकारात्मक उर्जा रहती है। सुबह की ताजी और साफ हवा सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है।

भीगे बादाम का सेवन

ड्रायफ्रूड्स शरीर के लिए बेहतर है। हालांकि, इसमें बादाम को सबसे ज्यादा पौष्टिक मेवों में से एक माना जाता है, जिसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर, प्रोटीन, जरूरी केमिकल्स, फ्लेवोनोइड और कई तरह के खनिज तत्व मौजूद होते हैं।

बादाम में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने और ब्लडप्रेशर को बैलेंस करने की अद्भुत क्षमता होती है। पिम्पल फ्री हेल्दी स्किन और याददाश्त में मजबूती बनाने में भी बादाम काफी फायदेमंद है। रोजाना एक मुट्ठी भीगे हुए बादाम खाने से स्वास्थ्य को काफी लाभ मिलता है।

हैवी नाश्ता की आदत जरूर डालें

यदि आप सुबह का नाश्ता कम करते हैं या नहीं करते हैं, तो ये आपके पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है। सुबह-सुबह अच्छा नाश्ता नहीं करने से पाचन क्रिया कमजोर होती जाती है।

सुबह की अच्छी आदतों में नाश्ता करने की आदत जरूर डालें। इससे न सिर्फ अगर आपका डाइजेशन दुरुस्त रहेगा, बल्कि आंते भी स्वस्थ्य रहेंगी। यही नहीं अपनी दिनचर्या में सुबह-सुबह हल्की एक्सरसाइज के जरिए भी आप पाचन से जुड़ी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

भोजन से पहले ये जरूर करें

जब भी आप भोजन करें, तो उससे पहले फल व सलाद जरूर लें। हमारे पाचन की समस्या से बचाव में ये बहुत सहायक है। इसके लिए खाना खाने से पहले अपनी डाइट में फलों को शामिल करना जरूरी है।

इसका फायदा यह भी है कि आप खाना कम खा पाएंगे और डाइजेशन की समस्या से बचे रहेंगे। आप सलाद भी खाने में रख सकते हैं। हालांकि, बेहतर स्वास्थ्य के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Comments

Add Comment

Most Popular