28.8 c Bhopal

एमपी बीजेपी जिलाध्यक्षों की घोषणा शुरू, दो अध्यक्ष घोषित

भोपाल. मध्यप्रदेश में लंबे समय इंतजार के बाद आखिरकार बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। रविवार को सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। यहां संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। 

जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने अग्रवाल के नगर जिला अध्यक्ष बनने का पत्र जारी किया है। इसके बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र वाले विदिशा जिले के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। यहां महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संजय अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए मैं पार्टी को धन्यवाद देता हूं। मैं जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। संजय अग्रवाल नगर कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला महामंत्री, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ, जिला अध्यक्ष, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ, नगर मंत्री, भाजपा एवं नगर उपाध्यक्ष, भाजपा की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

2028 तक 70 % युवाओं को रोजगार: सीएम

Comments

Add Comment

Most Popular