28.8 c Bhopal

पूर्व मंत्री से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर, रामपुर में जोरदार स्वागत

सतना/भोपाल. मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी के केंद्रीय नेताओं एवं मंत्रियों का मैदानी दौरा शुरू हो गया है। बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक बनाए जाने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सोमवार को सतना जिले के दौरे पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री तोमर ने रीवा जाते समय सतना जिले के रामपुर बघेलान में पूर्व मंत्री हर्ष नारायण सिंह से सौजन्य मुलाकात की एवं हालचाल जाना। यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर का क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने विशाल माला पहनाकर तोमर का स्वागत किया। इस दौरान विधायक विक्रम सिंह, पार्टी जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, जनपद अध्यक्ष रावेंद्र सिंह, रामपुर मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवम जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सिंह, विधायक विक्रम सिंह के निज सचिव शिव मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Comments

Add Comment

Most Popular