एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नीमच जिले में गांधी सागर बांध और अन्य साधनों से हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाएंगे। यहाँ के किसान पंजाब के किसानों को पीछे छोड़ देंगे। पूर्व सरकार ने गांधी सागर बांध से किसानों को पर्याप्त सिंचाई दिलवाने पर ध्यान नहीं दिया जबकि यह असंभव कार्य नहीं था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके शब्दकोष में असंभव शब्द नहीं है। शीघ्र ही 3500 करोड़ की नीमच-जावद सिंचाई योजना भी प्रारंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री सोमवार को नीमच जिले के मनासा में विकास पर्व के कार्यक्रम में 1208 करोड़ रुपए की रामपुरा मनासा वृहद सूक्ष्म दाबयुक्त सिंचाई परियोजना के भूमि-पूजन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीमच-जावद सिंचाई योजना प्रारंभ की जाएगी। सभी नगर पंचायतों को 3 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। रामपुरा मनासा में महाविद्यालय भवन का निर्माण होगा। सिंचाई परियोजनाओं से छूटे हुए गाँवों को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक माधव मारू और दिलीप सिंह परिहार, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, स्थानीय जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। आज विकास पर्व के अंतर्गत नीमच जिले को अनेक सौगात प्राप्त हुई।
13 अगस्त से शुरू होगी मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली के अधिक राशि के बिलों से गरीबों को तकलीफ नहीं आने दी जाएगी। अनुदान पर ट्रांसफार्मर योजना पुन: प्रारंभ की जाएगी। एक लाख पदों की भर्ती का कार्य प्रगति पर है। पुलिस बल में 6500 भर्तियों के बाद 2500 नई भर्तियों और राज्य में सरकारी पदों पर 50 हजार नई भर्तियों का कार्य भी किया जाएगा। साथ ही अतिथि शिक्षकों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को ऋण और ब्याज गारंटी प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। आगामी 13 अगस्त से मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना प्रारंभ की जा रही है।
जन-दर्शन में उमड़ा जन-समुदाय
मुख्यमंत्री द्वारा मनासा में किये गये रोड-शो में जन-समुदाय उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए सभा स्थल तक पहुँचे। रोड-शो के मार्ग में नागरिकों ने पुष्पहारों के साथ पुष्प-वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत अभिनंदन किया। मनासा में बड़ी संख्या में समाज के प्रत्येक वर्ग ने हिस्सेदारी की। इनमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएँ, विद्यार्थी, किसान, व्यापारी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अन्नदूत योजना में 7 वाहनों का लोकार्पण कर हितग्राहियों को वाहनों की चाबियाँ सौंपी। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करने के साथ ही विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन किया। मुख्यमंत्री को बहनों द्वारा उनका कलात्मक चित्र भेंट किया गया।
Comments
Add Comment