एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
इंदौर/भोपाल. प्रधानमंत्री मोदी जी और शिवराज जी के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश के गांव-गांव, नगर-नगर और हर गली-मोहल्ले तक विकास को पहुंचाया है। मि.बंटाढार और करप्शननाथ प्रदेश की जनता को यह बताएं कि 2004 से 2014 तक जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो मप्र को कितना पैसा देते थे? कांग्रेस की सरकार महज 2 लाख करोड़ रुपये देती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार 9 सालों से मप्र को 7.5 लाख करोड़ रुपये दे रही है। रेलवे और राजमार्गों के विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये अलग से दिए हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट के विस्तार, रीवा में नए एयरपोर्ट, जबलपुर में नए टर्मिनल, 4000 तालाब और कुल मिलाकर एक हजार मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट के लिए पैसे दिए हैं। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बनाएगी। यह बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को इंदौर में आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कही। सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया।
भाजपा गरीबों के दिलों की धड़कन, मोदी जी बने मसीहा
शाह ने कहा कि देश में 70 सालों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद गरीबों के लिए जो काम हुए हैं, उनके कारण ही आज भाजपा गरीबों के दिलों की धड़कन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के मसीहा बन गए हैं। मध्यप्रदेश में जब कमलनाथ की सरकार थी, तो उस सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र किसानों के नाम नहीं भेजे। फिर शिवराज जी की सरकार बनी और 10 दिनों में पात्र किसानों की सूची पहुंचा दी गई। आज प्रदेश के 91.90 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। 60.22 लाख घरों में नल कनेक्शन दिए हैं, 3.6 करोड़ गरीबों को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है। 80 लाख घरों में शौचालय बनाए गए हैं। 1.2 करोड़ परिवारों के लिए प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 5 किलो अनाज मोदी जी की सरकार दे रही है और शिवराज जी की सरकार उसे घर तक पहुंचा रही है। 11 लाख बहनों को उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन मिले हैं और 53 लाख प्रधानमंत्री आवास के लिए सवा दो लाख करोड़ रुपये हितग्राहियों के खातों में पहुंचाए गए हैं।
कमलनाथ सरकार ने दिला दी थी बंटाढार युग की याद
शाह ने कहा कि 15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने उन 51 योजनाओं को बंद कर दिया था, जो गरीबों के लिए बनी थीं। उनका पैसा दूसरे प्रोजेक्ट में लगा दिया, ताकि ठेकेदारों से कमीशन खाया जा सके। कमलनाथ सरकार प्रदेश में कोई इंडस्ट्री नहीं लाई, लेकिन तबादला उद्योग शुरू कर दिया। उस सरकार ने क्लास वन अफसरों के 18000 तबादले किए और बंटाढार युग की याद दिला दी। श्रीमान बंटाढार और करप्शननाथ जी बताइए आप मध्यप्रदेश में कितना बजट छोड़कर गए थे? आप मध्यप्रदेश में 23 हजार करोड़ का बजट छोड़कर गए थे और 2023 में मुख्यमंत्री चौहान की सरकार ने इसे 3.14 लाख करोड़ तक पहुंचा दिया है। सर्वशिक्षा अभियान का बजट 8 गुना बढ़ा है, एससी, एसटी और ओबीसी का बजट 60 गुना बढ़ा है। औद्योगिक विकास दर जो उस समय माइनस में रहती थी, अब 24 प्रतिशत है। कृषि विकास दर 18 प्रतिशत पर पहुंच गई है और हाईवे 4 हजार किलोमीटर से बढ़कर 13 हजार किलोमीटर पर पहुंच गए हैं। कांग्रेस के समय हर साल प्रदेश में 620 डॉक्टर तैयार होते थे, आज 4000 डॉक्टर हर साल तैयार हो रहे हैं, मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में भी हो रही है।
मोदी जी ने दुनिया में बुलंद किया भारत का झंडा
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने 9 सालों में दुनिया में भारत का झंडा बुलंद किया है। मोदी जी जहां जाते हैं, वहां मोदी-मोदी के नारे लगते हैं। ये नारे मोदी जी के लिए नहीं, बल्कि मालवा की धरती, मप्र और भारत के लिए लगते हैं। मोदी जी ने देश को सुरक्षित बनाया है। सोनिया-मनमोहन की सरकार के समय पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया आते थे और बेकसूर लोगों को गोली मारकर चले जाते थे। वह सरकार उफ तक नहीं करती थी। आप सभी के वोटों से देश में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनी। लेकिन पाकिस्तान भूल गया था कि देश में अब सोनिया-मनमोहन की सरकार नहीं है। आतंकियों ने उड़ी और पुलवामा में हमारे जवानों पर हमला किया, मोदी सरकार ने 15 दिनों के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकियों की उनके घर में घुसकर धज्जियां उड़ा दी। कांग्रेस 70 सालों तक धारा 370 को गोदी में रखकर पालती रही। मोदी जी की सरकार ने धारा 370 हटा दी। उस समय कांग्रेस, यूपीए और अन्य दलों ने मिलकर इसका विरोध किया था। क्या ऐसी कांग्रेस को कोई वोट दे सकता है?
फिर कमल खिलाने, मोदी जी को पीएम बनाने का संकल्प लें
शाह ने कहा कि प्रदेश में चार महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं और आज मालवा की धरती से हम अपने चुनाव अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। इंदौर के बाद ऐसे ही कार्यकर्ता सम्मेलन पूरे प्रदेश में होंगे। आप सभी यहां से यह संकल्प लेकर जाएं कि हम परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे और 2023 में रिकॉर्ड बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार तथा 2024 में मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में एक सीट कम रह गई थी, लेकिन इस बार पूरी 29 सीटों पर कमल खिलाएंगे।
प्रदेश को बर्बादी से बचाने के लिए भाजपा सरकार जरूरी: शिवराज
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली और संपन्न भारत का निर्माण हो रहा है। आज पूरी दुनिया में मोदी-मोदी की ही गूँज है, देश का मान-सम्मान दुनियाभर में बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश का पहले भी कबाड़ा किया था। 2003 के पहले मध्यप्रदेश में सड़क, पानी, बिजली की हालत खराब थी, यही हाल 15 महीने की कमलनाथ सरकार में था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनों को अगर मप्र में साकार करना है तो विधानसभा का चुनाव जीतकर बीजेपी की सरकार बनानी होगी। उन्होंने कहा कि इस बार कोई चुक नहीं होगी, विधानसभा में भाजपा को रिकार्ड मतों से जिताएंगे और लोकसभा में पूरी 29 की 29 सीटें भी जीतेंगे।
भाजपा का कार्यकर्ता देवदुर्लभ : नरेन्द्र सिंह तोमर
केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। किसान आज खुशहाल है, बहन आज लाड़ली बहन बन गई है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है, सिंचाई के अवसर सृजित हुए हैं। भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश में अमूलचूल परिवर्तन करने की कोशिश की है। हम सब जानते हैं कि जब केन्द्र में हमारी सरकार नहीं थी तो विकास का काम भाजपा सरकार को अकेले करना पड़ता था लेकिन आप सबके आशीर्वाद से केन्द्र में मोदी जी की सरकार आने के बाद शिवराज सरकार लगातार विकास के आयाम स्थापित कर रही है। 2024 में लोकसभा और उससे पहले 2023 में मप्र में विधानसभा चुनाव जीतना हमारा लक्ष्य है। मप्र स्वर्णिम मप्र बने और भारत श्रेष्ठ भारत बने इसके लिए 2023 और 2024 चुनाव जीतना हम सबके लिए आवश्यक है, इसलिए आज से ही संकल्प लेकर जुट जाएं। हमारा कार्यकर्ता देवदुर्लभ है, जब वह कोई संकल्प लेता है तो उसे पूरा भी करता है। 2003, 2008 और 2013 विधानसभा चुनाव इसका साक्षी है।
दो तिहाई से अधिक बहुमत लाकर बनाएंगे सरकार : विजयवर्गीय
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यहां पर मौजूद सभी कार्यकर्ता हमारे पोलिंग बूथ के सिपाही, प्रहरी व सेनापति हैं। यह कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन है, विजय सम्मेलन है। आज 2023 के विजय महासंकल्प अभियान की शुरूआत हो रही है। इसलिए मित्रों आज हम संकल्प लेंगे कि आने वाले विधानसभा चुनाव में और 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को हमें इस मंच से संदेश देना है कि प्रदेश में भाजपा की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनने वाली है। कांग्रेस ने बहुत झूठ फैलाया है, बोगस सर्वे कराकर सोशल मीडिया पर भेजे हैं कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने वाली है, अब यह सम्मेलन देखने के बाद जनता तय कर देगी कि कांग्रेस की 50 सीटें भी नहीं आने वाली हैं।
अमित शाह जी का पाथेय लेकर कार्यकर्ता चुनाव में उतरेंगे : विष्णुदत्त
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारे लिये गर्व की बात है कि अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना। आज गृहमंत्री शाह जी का पाथेय लेकर कार्यकर्ता चुनाव मैदान में उतरेंगे। शाह जी के पाथेय से मालवा के 11 हज़ार बूथों के कार्यकर्तागण अपने-अपने बूथों पर 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने के संकल्प के साथ संगठन कार्य में जुटेंगे। साथ ही मालवा क्षेत्र में “जीतेंगे मालवा, जीतेंगे मध्यप्रदेश और जीतेगी भाजपा” के संकल्प से साथ 9 जिलों के बूथ कार्यकर्त्ता विजय अभियान में जुटेंगे। बीजेपी की केन्द्र एवं प्रदेश की बीजेपी सरकार की जनहितैषी योजनाओं तथा संगठन तंत्र के बल पर बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड विजय हासिल करेगी।
सम्मेलन में रहे मौजूद
इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र खटीक, केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, जयदीप पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सूरज कैरो राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं सांसद गजेन्द्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा कलसिंह भाबर, मंत्री तुलसीराम सिलावट, राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव, उषा ठाकुर,प्रेमसिंह पटेल, विजय शाह, संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम, संभाग सह प्रभारी डॉ. तेजबहादूरसिंह चौहान, राज्यसभा सांसद प्रो. सुमेरसिंह सोलंकी, सांसद, बुरहानपुर ज्ञानेश्वर पाटिल, सांसद इंदौर शंकर लालवानी, सासंद धार छतरसिंह दरबार, सांसद झाबुआ गुमानसिंह डामोर, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, नीना वर्मा, सचिन बिरला, नारायण पटेल, देवेन्द्र वर्मा, राम डांगोरे, सुमित्रदेवी कासडेकर, महापौर इंदौर पुष्यमित्र भार्गव, महापौर खंडवा अमृता अमर यादव, महापौर बुरहानपुर, माधुरी अतुल पटेल, अध्यक्ष इंदौर विकास प्राधिकरण जयपालसिंह चावड़ा, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, म.प्र.राज्य सहकारी अनूसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, म.प्र. राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम उपाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष मधु दादू, माधवसिंह डाबर, इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, इंदौर महानगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, इंदौर ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, धार जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, झाबुआ जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, अलिराजपुर जिला अध्यक्ष संतोष मकु परवाल, खरगौन जिला अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौर, बड़वानी जिला अध्यक्ष ओम सोनी, खंडवा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, बुरहानपुर जिला अध्यक्ष मनोज लधवे आदि सहित प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Add Comment