एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
दमोह. आज मैं आपके सामने सांसद के रूप में नहीं, बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप में आया हूं। एक कार्यकर्ता के रूप में हमें कार्यों का सतत मूल्यांकन करना चाहिए। समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करना बीजेपी का लक्ष्य है।
इसलिए विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और भारत के विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारें जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब कल्याण और विकास कर रहे हैं। हमें इन योजनाओं को इनके लाभों से वंचित लोगों तक ले जाना है, जानकारी देना है और इन योजनाओं से जोड़ना है, जिनका लाभ जनता पहले से ले रही है। केंद्र तथा राज्य सरकार की ये जनकल्याणकारी योजनाएं ही भाजपा की जीत का आधार हैं।
यह बात केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दमोह जिले के पथरिया में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। सम्मेलन को पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक लखन पटेल, बीना विधायक विनोद पंथी, जिला संयोजक बिहारीलाल गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र व्यास, सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र गुरु, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल ने भी संबोधित किया।
कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी सबसे बड़ी पार्टी
केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि पार्टी का सदस्य बनना बहुत आसान हैं पर एक सफल कार्यकर्ता बनना बहुत मुश्किल कार्य हैं। कार्यकर्ताओं पर भरोसा ही जीत सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और निष्ठा की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी बनी है।
इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी केंद्र तथा राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में पहुंचकर जनता की सेवा में लगी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को अपना थोड़ा सा समय निकालकर अपने बूथ पर सरकार की योजनाओं, पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराकर उन्हें इनसे जोड़ना चाहिए। पटेल ने कहा कि अपने क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्य सीखें, क्योंकि वो चलती फिरती पाठशाला हैं।
Comments
Add Comment