28.8 c Bhopal

धीरेंद्र शास्त्री ने सपा विधायक के 'औरंगजेब' वाले बयान की निंदा की

भोपाल. बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सपा विधायक अबू अजीम के कथित तौर पर मुगल बादशाह औरंगजेब का 'महिमामंडन' करने वाले विवादित बयान की गुरुवार को निंदा की। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि औरंगजेब जैसे उपद्रवी आक्रमणकारियों का महिमामंडन आज भी उस देश में किया जाता है, जिसने छत्रपति शिवाजी, छत्रपति संभाजी, महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान योद्धाओं को जन्म दिया है।

शास्त्री ने दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, समय बदल रहा है और जल्द ही सनातन का झंडा एक बार फिर ऊंचा होगा। शास्त्री गुरुवार से पांच दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से शुरू हुए इस दौरे की शुरुआत उन्होंने गोपालगंज से की, जहां उन्होंने मीडिया से बात की। औरंगजेब के बारे में उनके बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा होने के बाद, अबू अजीम ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियों को गलत संदर्भ में लिया गया।

'बागेश्वर बाबा' के नाम से अकाउंट से औरंगजेब पर विवादित पोस्ट सामने आई

इसी से जुड़े घटनाक्रम में बागेश्वर बाबा नाम के एक सत्यापित एक्स अकाउंट ने औरंगजेब की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके चेहरे पर जूता लगा हुआ था। पोस्ट में यूजर्स से एक जूता लाइक करने और दस जूता शेयर करने का आग्रह किया गया। यह अकाउंट अगस्त 2019 से सक्रिय है और इसके 78,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। शास्त्री के कैंप के एक टीम सदस्य ने कहा कि यह अकाउंट उनसे संबद्ध नहीं है और वे इस तरह की सामग्री पोस्ट नहीं करते हैं।

क्या था विवाद?

महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के सांसद अबू आज़मी द्वारा दिए गए एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है। आज़मी ने कथित तौर पर कहा कि औरंगज़ेब एक महान प्रशासक था। उन्होंने दावा किया कि औरंगज़ेब के समय में भारत की जीडीपी 24 प्रतिशत थी और भारत को 'सोने की चिड़िया' कहा जाता था।

जेपीसी के सुझाए बदलावों के साथ वक्फ संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

Comments

Add Comment

Most Popular