एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों को तो क्रेडिट कार्ड मिलता ही है, लेकिन अब गोवंश पालने वालों को भी क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा, ताकि वे गोवंश के पालन के लिए रुपयों का इंतजाम कर सकें। सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार को रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय गोवर्धन-पूजा कार्यक्रम शामिल हुए।
यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 से ज्यादा गोवंश पालने वालों को विशेष अनुदान दिया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में 5 से 10 हजार गोवंश के पालन के लिए जो भी खर्च आएगा, उसका प्रबंध राज्य सरकार करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा। पटवारी ने कहा, गाय के नाम पर चुनाव में वोट बटोरने वाले भाजपा नेताओं को क्या बेसहारा गोवंश की फिक्र नहीं है।
सरकार ने कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई है, जिसके कारण प्रदेश भर में साढ़े आठ लाख से अधिक आवारा पशु दुर्घटना की वजह बन रहे हैं। साथ ही किसानों की फसल नष्ट कर रहे हैं। सरकार को इसका समाधान करने की जरूरत है।
सनातन परंपरा से नागरिकों को जोड़ने का प्रयास
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासन स्तर पर गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए थे। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा काफी प्राचीन है। गोवर्धन एवं गाय की पूजा प्रतीक रूप में होती है। वास्तव में यह प्रकृति की पूजा का भी पर्व है। लोक जीवन में गोवर्धन पूजा की समृद्ध परंपरा है जिससे युवा पीढ़ी को अवगत करवाने की दिशा में भी इस वर्ष शासन द्वारा विशेष प्रयास किए गए।
गौ-शाला में गायों के साथ गुजारा समय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवर्धन पूजा के बाद मुख्यमंत्री निवास स्थित गौ-शाला की गायों के साथ कुछ समय भी बिताया। उन्होंने गायों को स्नेह पूर्वक दुलारा और उन्हें गुड़ एवं मिष्ठान इत्यादि स्वयं खिलाया।
Comments
Add Comment