एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जहां लोग अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मना रहे हैं, वहीं राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने अखंड भारत स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल में 25 किमी की विराट तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा कोलार के मदर टेरेसा स्कूल से प्रारंभ होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय उपमंडी, भैसाखेड़ी तक आयोजित हुई।
यात्रा में लगभग 25 हजार वाहनों के साथ हजारों लोगों ने सम्मलित होकर इसे ऐतिहासिक स्वरूप दिया। प्रबंधन ऐसा कि 25 किमी के रास्ते पर 500 मंचों के माध्यम से यात्रा के स्वागत और नागरिकों की सुविधा की व्यवस्था की गई थी। इस मंचों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों ने देश भक्ति के रंग में रंगे मतवालों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। हजारों हाथों में हजारों तिरंगों के साथ भारत की जय के उद्घोष ने पूरे वातावरण को राष्ट्रीय चेतना से सराबोर कर दिया। जिस किसी ने भी इसे देखना अपने कैमरों में कैद कर दिया। विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई यह यात्रा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रही। तिरंगा यात्रा के दौरान नागरिकों का जोश और उत्साह देखते ही बना। गौरतलब है कि विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा प्रति अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है। यह यात्रा मध्यभारत की विशाल तिरंगा यात्रा है। जिसमें हजारों लोग हर वर्ष शामिल होते हैं।
25 किमी तक गूंजते रहे जयकारे
अखंड भारत दिवस की स्मृति में द्वारा आयोजित इस यात्रा में 25 किमी तक लगातार देशभक्ति का सैलाब उमड़ा रहा। यात्रा में सम्मिलित नागरिकों के द्वारा भारत के जयकारों से मार्ग का वातावरण गुंजायमान होता रहा। इस रैली को देखने वाले भी स्वयं को देशभक्ति के रंग में रंगने से बचा नहीं पाए। आसपास के नागरिकों ने भी पुरजोर नारों ने यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा देखने ही हज़ारों लोग उमड़ पड़े
इस यात्रा का प्रचार इतने प्रभावी ढंग से किया कि हुजूर सहित भोपाल के नागरिकों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। इस विशाल तिरंगा यात्रा को देखने के लिए यात्रा रूट पर जगह जगह सैकड़ों नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। 25 किमी के मार्ग पर स्थानीय नागरिक भारत के जयघोष के साथ यात्रा की भव्यता को कैमरों में कैद करते दिखे।
प्रारंभ स्थल पर NCC कैडेट्स ने सलामी देकर किया रवाना
यह तिरंगा यात्रा कोलार के मदर टेरेसा स्कूल से प्रारंभ हुई। जहां विधायक रामेश्वर शर्मा ने अखंड भारत के संकल्प की बात कही, जिसके बाद उपस्थित NCC कैडेट्स ने सलाम देकर व तिरंगे के साथ कदमताल कर यात्रा को रवाना किया। उल्लेखनीय है कि यात्रा के प्रारंभ से लेकर समाप्ति तक वाहनों और नागरिकों की संख्या निरंतर एक जैसी बनी रही।
तिरंगा यात्रा को लेकर गजब का उत्साह : भूपेन्द्र यादव
यह बड़ी महत्वपूर्ण बात है कि हुजूर की तिरंगा यात्रा में भारी बारिश के बाद भी लोग डिगे नहीं। हाथों में तिरंगा थामे बढ़ते रहे। आज पूरे देश में आजादी के अमृत उत्सव पर तिरंगा यात्रा को लेकर के गजब का उत्साह है।प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 'मेरा देश - मेरी माटी' का कार्यक्रम आज पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अमृतकाल के जिस भारत का हम लोग संकल्प लेकर चले हैं, उस अमृतकाल के भारत में देश के शहीदों को नमन करने के लिए, देश के पर्यावरण के लिए, देश की मिट्टी को नमन करने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। और इसके साथ ही सब लोग एक-एक प्रतिज्ञा भी करने वाले हैं कि अमृतकाल के भारत का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में करेंगे।
हर सांस में अखंड भारत का सपना जीवंत होता है - शर्मा
यात्रा में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। इस अमृत काल में हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि देश को आजादी दिलाने के लिए जिन क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता की बलिवेदी पर अपने प्राणोंं को आहूत किया था उन्होंने कभी भी भारत के विभाजन के बारे में नहीं सोचा था। उन्होंने समग्र भारत की आजादी के लिये संघर्ष किया, अपना तन-मन-प्राण लगाकर भारत माँ को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया। लेकिन इस देश के तत्कालीन स्वार्थी नेताओं ने देश से ऊपर स्वयं की राजनीतिक लिप्सा को रखकर देश का विभाजन कर दिया। उन स्वार्थी नेताओं ने कांग्रेसियों के समर्पण से छल किया, उनके बलिदान को छला और हमारे भारत को विभाजित कर दिया। हमें यह समझना होगा कि विभाजन भले ही नेहरू जी की गलतियों से हुआ हो या जिन्ना की बेवकूफियों से लेकिन इसके कारण करोड़ों देशवासियों ने विभीषिका का दंश झेला। अपने घर बार, परिवार छोड़े।
हमारी वह भूमि जिस पर भगत सिंह पैदा हुए, जिस भूमि पर हिंगलाज महारानी का शक्तिपीठ है, गुरु नानक जी की जन्मस्थली ननकाना साहिब जिस भूमि पर है, वह भूमि आज हमारे देश में नहीं है। इसलिए आज अखंड भारत दिवस पर यह संकल्प लेने का समय है कि जिस भूमि पर भगत सिंह पैदा हुए हम उस भूमि पर तिरंगा लहरा कर ही दम लेंगे। हम यह संकल्प लें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह भारत का सामर्थ्य बढ़ रहा है, हम भारत को पुनः अखंड बनाएंगे और आने वाले समय में लाहौर की छाती पर तिरंगा लहराएंगे।
Comments
Add Comment