एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
भोपाल. श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि श्रमिकों के हित में प्रत्येक 5 वर्ष में वेज रिवीजन की व्यवस्था की जायेगी। वे गत दिवस भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों से मजदूरों के कल्याण से जुड़े मुददों पर चर्चा कर रहे थे।
पटेल ने कहा कि मजदूरों के स्वास्थ्य और कौशल विकास, उनके बच्चों की शिक्षा और कौशल विकास पर केन्द्र और राज्य सरकार ध्यान दे रही है। श्रमिकों की दुर्घटना और बीमारी में केन्द्र और राज्य ने मजदूर बंधुओं की भरपूर मदद की है। श्रमिकों को पीएफ का यूनिक आईडेंटिटी कार्ड देने का काम देश में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हुआ है।
पटेल ने कहा कि मजदूरों के हित में काम करने के लिए संवेदना और समझ दोनों की जरूरत होती है। प्रदेश में संबल योजना हो या निर्माण श्रमिकों की मदद हो सरकार श्रमिकों और उनके परिवारजनों के साथ है।
भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल में संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप गुर्जर प्रदेश महामंत्री, निरंजन कुमार संगठन मंत्री तथा अरविंद मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष शामिल थे। संघ की ओर से मजदूरों के हित में श्रम मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में कमलेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष, मेघा दुबे, राजन नायर, प्रदेश मंत्री, पक गुप्ता, कार्यालय मंत्री, उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष तथा हरेन्द्र सिंह चंदेल भी चर्चा में शामिल थे।
Comments
Add Comment