एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
भोपाल. मध्यप्रदेश के कूनो में एक के बाद एक आठ चीतों की मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं। इसके बाद सकते में आई राज्य सरकार ने सख्ती दिखाई है। राज्य सरकार ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी (पीसीसीएफ) जसबीर सिंह चौहान को हटा दिया है। उनकी जगह आईएएस अधिकारी असीम श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी है। 1987 बैच के आईएफएस अफसर जसबीर सिंह चौहान को प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्पादन मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। सोमवार को इसका आदेश भी जारी कर दिया है।
मालूम हो कि गत 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था, इस दौरान देशभर में इसे काफी सेलिब्रेट किया गया था। 18 फरवरी 2023 को साउथ अफ्रीका से 12 और चीतों को कूनो में छोड़ा गया था। कुल 20 चीते लाए गए थे। हालांकि, यहां मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया था। कुल 24 चीतों में से 8 की मौत हो गई। ऐसे में कूनो में 16 चीते बचे हैं।
Comments
Add Comment