28.8 c Bhopal

1989 बैच के IAS अनुराग सीएस नियुक्त

भोपाल. मध्ययप्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सोमवार देर रात आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि, इसके पहले 1990 बैच के डॉ. राजेश राजौरा के मुख्य सचिव बनाए जाने की खबरें चल रही थीं, लेकिन ऐनवक्त पर दिल्ली से मुख्य सचिव को लेकर फैसला हुआ। जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ थे, जिन्हें 30 सितंबर को ही रिलीव किया गया है। इसके बाद उन्हें मप्र का अगला मुख्य सचिव बनाया गया है। निवर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा 30​ सितंबर को सेवानिवृत्त हो गईं। इसके बाद जैन को मुख्य सचिव बनाया गया है। 

Comments

Add Comment

Most Popular