एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
भोपाल. भाजपा ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार प्रदेश बना दिया है। आज मध्य प्रदेश में हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की एक ऐसी व्यवस्था बना ली है, जिसमें पैसे दो काम लो का सिद्धांत चल रहा है।
यह आरोप उक्त पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में भाजपा छोड़कर आए नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता समारोह में लगाया।
कमलनाथ ने कहा कि आज के नौजवान की अपनी सोच है। वह कमीशन या ठेके नहीं चाहता है। वह रोज़गार चाहता है। अपने हाथों को काम चाहता है। निवेश कलाकारी से नही आता है उसके लिये विश्वास का माहौल बनाने की ज़रूरत है।
उन्होंने कहा कि मैं आज आपसे थोड़ी सी बात करूँगा आप सब रक्षक हैं ये एमपी के भविष्य का चुनाव है और आप मध्य प्रदेश के भविष्य के रक्षक है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि आज शिवराज सिंह जी अपने पाप धोने के लिए बहनों को 1000 रुपये दे रहे हैं। शिवराज जी! आप सोचते हैं कि 18 साल के आपके पाप ऐसे धुल जाएंगे। आप जाइए मुंबई और कलाकारी वहाँ कीजिए, इस चुनाव के बाद मध्य प्रदेश की जनता आपको बड़े प्यार से विदा करेगी।
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश को चौपट प्रदेश, घोटाला प्रदेश, भ्रष्टाचार प्रदेश बना दिया है। आपको एक रक्षक के रूप में मध्य प्रदेश के भविष्य को बचाना है। अब जब चुनाव में हार सामने है, तो भाजपा सब कलाकारी कर रही हैं तो यह पैसा पुलिस प्रशासन का उपयोग करेंगे, क्योंकि इनके पास बचा ही क्या है? प्रशासन को भी पता चल रहा है कि 4 महीने बाद प्रदेश में सरकार बदलने वाली है। इसलिये प्रशासन ने भी अपना भविष्य सुरक्षित रखना शुरू कर दिया है। प्रशासन का व्यवहार बदलने लगा है।
कमलनाथ ने कहा कि हमनें 15 महीने की सरकार में नीति और नियत का परिचय दिया। मैंने कौन सी गलती की थी? 27 लाख किसानों की कर्ज माफ़ी की, मैंने 1000 गोशालायें पंचायतों में बनवाई क्या, ये मेरी गलती थी? हमने 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाई। जनता हिसाब करने के लिये तैयार बैठी है ये आज जनता को प्रलोभन दे रहें हैं लालच दे रहें हैं। मैं कहता हूँ शिवराज जी ये 2023 है आप जिसे ज्ञान देने जाते हो वो आपको ज्ञान देने के लिये तैयार बैठा है।
शिवराज के 31 मंत्री हारेंगे चुनाव : सुरजेवाला
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 13 मंत्री हारे थे। इस बार इसका उल्टा होगा और मध्य प्रदेश की इस कमीशन वाली सरकार के 31 मंत्री चुनाव हारेंगे। सुरजेवाला ने कहा कि 50% कमीशन और भ्रष्टाचार इस सरकार का मुख्य धंधा है। जिस सरकार में दलित आदिवासी और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, उन्हें चुल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिए। भोपाल राजधानी है और यहां हर दिन एक महिला से बलात्कार क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी के पिटारे में अभी बहुत माल है, वहीं एमपी में एक धोखेबाज सत्ता में है वो कमलनाथ जी की घोषणाओं को नकल कर रहा है। कमलनाथ जी आपसे अनुरोध करता हूं कि आप आज कोई घोषणा न करें अब सारी घोषणाएं आचार संहिता के बाद करेंगे।
इन नेताओं ने ली सदस्यता
- भंवर सिंह शेखावत पूर्व विधायक भाजपा, जिला धार
- चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा जिला सागर, दो बार झांसी से सांसद रहे सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र
- वीरेंद्र रघुवंशी भाजपा विधायक कोलारस जिला शिवपुरी
- छेदीलाल पांडे शिवम पांडे कटनी
- अरविंद धाकड़ शिवपुरी
- सुश्री अंशु रघुवंशी गुना
- डॉ केशव यादव भिंड
- डॉ आशीष अग्रवाल गोलू, भोपाल भाजपा के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के भांजे
- महेंद्र प्रताप सिंह नर्मदापुरम
Comments
Add Comment