एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
भोपाल. महाराष्ट्र, झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ मध्यप्रदेश में दो सीटों पर भी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तारीख घोषित कर दी है। इधर, मप्र में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है। उपचुनाव के चलते दोनों सीटों पर 18 अक्टूबर से नामांकन जमा होंगे। दोनों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके चलते सीहोर और श्योपुर जिले में 23 नवंबर तक चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी। दोनों विधानसभा सीटों बुधनी और विजयपुर में होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन जमा होंगे।
चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव का कार्यक्रम तय किए जाने के बाद यहां चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। अब किसी भी राजनीतिक दल की सभा या रैली होने पर उसे चुनावी खर्च की कैटेगरी में शामिल किया जाएगा जो कि कैंडिडेट घोषित होने के बाद पार्टी और प्रत्याशी के खर्च में शामिल होगा।
बुधवार को यह जानकारी भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने दी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सिंह ने उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए दिशा निर्देशों की भी जानकारी बुधवार को मीडिया को दी। इसमें चुनाव शिकायत सेल एक्टिव होने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों के लिए जल्द ही चुनाव आयोग की ओर से ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने कहा कि विजयपुर और बुधनी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए आचार संहिता पूरे जिले में प्रभावी रहेगी। चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि जिन जिलों में नगर निगम काम कर रहा है वहां शहरी क्षेत्र में आचार संहिता प्रभावी रहती है। जबकि बाकी जिलों में पूरे जिले की सीमा में आचार संहिता प्रभावी मानी जाती है। इसी कारण से बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र वाले जिलों सीहोर और श्योपुर में चुनाव आचार संहिता 23 नवंबर तक लागू रहेगी।
बुधनी
- कुल मतदाता- 276397
- पुरुष - 143111
- महिला - 133280
- थर्ड जेंडर- 6
- सर्विस वोटर- 194
विजयपुर
- कुल मतदाता - 254647
- महिला - 121091
- पुरुष - 133554
- थर्ड जेंडर- 2
- सर्विस वोटर- 103
Comments
Add Comment