28.8 c Bhopal

फिर आधी रात को 26 आईएएस के तबादले

भोपाल. राज्य शासन ने एक बार फिर आधी रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के थोकबंद तबादले किए गए हैं। सोमवार देर रात शासन की ओर से जारी आदेश में 26 आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। तबादला आदेश में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है।

ट्रांसफर आदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दोनों ही प्रमुख सचिवों को हटा दिया गया है। सीएम के प्रमुख सचिव के रूप में काम कर रहे संजय कुमार शुक्ला और राघवेंद्र कुमार सिंह अब अलग-अलग विभागों के प्रमुख सचिव होंगे। लेकिन सीएम सचिवालय के प्रमुख सचिव नहीं होंगे। यहां अब अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ही सीएम सचिवालय के प्रमुख अफसरों में रह गए हैं।

तबादला सूची में मुख्य सचिव अनुराग जैन की कसावट भी दिख रही है। इसमें सीएम सचिवालय में बढ़ी अफसरों की भीड़ को संतुलित करने का काम किया गया है। दो प्रमुख सचिव और एक एसीएस स्तर के सीनियर अधिकारी सीएम सचिवालय में थे, जिसमें से अब एसीएस राजौरा ही काम करेंगे। राजौरा को पहले से सौंपी गई जिम्मेदारियों के साथ लोक सेवा प्रबंधन विभाग का जिम्मा भी सौंपा गया है। उनके पास नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभाग पहले से हैं।

      क्रमांक    अधिकारी का नाम         वर्तमान पदस्थापना             नवीन पदस्थापना

  1. मनु श्रीवास्तव  एसीएस, उर्जा विभाग, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग    एसीएस, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार
  2. नीरज मंडलोई एसीएस, नगरीय विकास एवं आवास                               एसीएस, उर्जा विभाग, पावर मैनेजमेंट कंपनी का अतिरिक्त प्रभार
  3. संजय कुमार शुक्ला  प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी व विमानन विभाग         प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, विमानन विभाग, हाउसिंग बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार
  4. उमाकांत उमराव    प्रमुख सचिव, श्रम विभाग                                     प्रमुख सचिव, खनिज एवं श्रम विभाग, पशु पालन एवं डेयरी
  5. राघवेन्द्र सिंह    प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, लोकसेवा प्रबंधन, उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार    प्रमुख सचिव, उद्योग और एमएसएमई, आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार
  6. गुलशन बामरा    प्रमुख सचिव, पर्यावरण    प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य
  7. ई रमेश कुमार    प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जनजातीय कल्याण        प्रमुख सचिव, अनुसूचित जनजातीय कल्याण विभाग
  8. नवनीत मोहन कोठारी    सचिव, एमएसएमई एवं आयुक्त उद्योग                                सचिव, पर्यावरण विभाग, डीजी, एफ्को का अतिरिक्त प्रभार
  9. श्रीमन शुक्ल    आयुक्त, शहडोल संभाग                                                                आयुक्त, आदिवासी विभाग
  10. मदन विभीषण नागरगोजे    सदस्य, राजस्व मंडल ग्वालियर                                       आयुक्त, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा
  11. सुरभि गुप्ता    सचिव, चिकित्सा शिक्षा                                                                   आयुक्त, शहडोल संभाग
  12. दिलीप कुमार    एमडी, कृषि                                                                              आयुक्त, उद्योग और प्रबंधन संचालक, लघु उद्योग निगम का अतिरिक्त प्रभार
  13. प्रियंका दास    मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन                                             अपर सचिव, एमएसएमई
  14. प्रीति मैथिल    अपर सचिव, श्रम विभाग                                                                अपर सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण
  15. मनीष सिंह    आयुक्त, हाउसिंग बोर्ड                                                                  अपर सचिव, परिवहन विभाग, एमडी, राज्य सड़क परिवहन निगम
  16. अनुराग चौधरी    एमडी, खनिज निगम                                                                अपर सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण
  17. मोहित बुंदस    एमडी, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा                                                   आयुक्त, रेशम, वन विभाग में अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार
  18. मनोज पुष्प    संचालक, पंचायती राज                                                                 आयुक्त पंजीयक, सहकारी संस्थाएं
  19. गौतम सिंह    परियोजना संचालक, स्किल डवलपमेंट प्रोजेक्ट                                  अपर सचिव, राजस्व विभाग
  20. गिरिश शर्मा    अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग                                             परियोजना संचालक, स्किल डवलपमेंट प्रोजेक्ट और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभारी
  21. पंकज जैन    प्रबंध संचालक, पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन                               प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, सदस्य सचिव, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार
  22. निधि निवेदिता    प्रबंध संचालक, महिला वित्त एवं विकास निगम                              प्रबंध संचालक, मत्स्य महासंघ, उपसचिव, मछुआ कल्याण का अतिरिक्त प्रभार
  23. कुमार पुरुषोत्तम    उप सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण                       प्रबंध संचालक, कृषि मंडी बोर्ड
  24. उमा महेश्वरी आर    अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र                                  सह संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, एफ्को का अतिरिक्त प्रभार
  25. डॉ. सलोनी सिडाना    सह संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, एफ्को का अतिरिक्त प्रभार           मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रबंध संचालक,                                                                                                                                                        पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार
  26. सुचिस्मिता सक्सेना    उप सचिव, राजस्व                                                             उप सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग

एसीएस नीरज मंडलोई से नगरीय विकास और आ‌वास विभाग वापस लेते हुए उन्हें अपर मुख्य सचिव ऊर्जा और एमडी पावर मैंनेजमेंट कंपनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मनु श्रीवास्तव से ऊर्जा विभाग वापस लेते हुए उन्हें खेल और युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दूसरी ओर पिछले महीने सीएम मोहन यादव की बैठक में नाराजगी के चलते प्रमुख सचिव पशुपालन विभाग से हटाए गए गुलशन बामरा को अब प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग बनाया गया है।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में काम कर रहे संजय कुमार शुक्ल को इस पद से हटाने के बाद नगरीय विकास और आ‌वास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इसके अलावा पूर्व में सौंपे गए विभाग संभालते रहेंगे। शुक्ल को आयुक्त हाउसिंग बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
वहीं सीएम के एक अन्य पीएस राघवेंद्र सिंह से लोक सेवा प्रबंधन विभाग ले लिया गया है और प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन के साथ प्रमुख सचिव एमएसएमई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आदेश में प्रमुख सचिव श्रम उमाकांत उमराव की फिर वापसी हुई है। मुख्यमंत्री ने चार महीने पहले उन्हें राजस्व मंडल का सदस्य बनाकर ग्वालियर भेज दिया था। दो महीने पहले वे श्रम विभाग के पीएस बनाए गए थे और सोमवार को जारी आदेश में उन्हें प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग और श्रम, पशुपालन विभाग बनाया गया है। साथ ही खनिज निगम, संचालक खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

शहडोल के कमिश्नर पद से दो महीने के अंतराल में श्रीमन शुक्ला की छुट्‌टी कर दी गई है। उन्हें आयुक्त आदिवासी विकास के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर सुरभि गुप्ता को शहडोल संभाग का आयुक्त पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही डॉ. नवनीत मोहन कोठारी से एमएसएमई विभाग के सचिव का पद लेकर उन्हें सचिव पर्यावरण और महानिदेशक एप्को बनाया गया है।

प्रियंका दास की पोस्टिंग लंबे अंतराल बाद एनएचएम से बाहर की गई है। उन्हें अपर सचिव एमएसएमई बनाया गया है। दिलीप कुमार को एमडी लघु उद्योग निगम व आयुक्त उद्योग तथा मदन विभीषण नागरगोजे को आयुक्त हस्तशिल्प और हाथकरघा का जिम्मा सौंपा गया है। मदन को राजस्व मंडल ग्वालियर से वापस भोपाल लाया गया है।

प्रीति मैथिल को श्रम विभाग से हटाते हुए अपर सचिव खाद्य प्रसंस्करण और उद्यानिकी का जिम्मा सौंपा गया है। आयुक्त हाउसिंग बोर्ड मनीष सिंह को अपर सचिव परिवहन विभाग बनाया गया है। एमडी खनिज निगम अनुराग चौधरी अब अपर सचिव पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग होंगे। मोहित बुंदस अपर सचिव वन विभाग, मनोज पुष्प को संचालक पंचायत राज से अब आयुक्त सहकारिता विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

आदेश में जीएडी और लोक सेवा प्रबंधन विभाग में पदस्थ अपर सचिव गिरीश शर्मा को अब वहां से हटाते हुए परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट और अपर सचिव तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास व रोजागर विभाग व सीईओ रोजगार निर्माण बोर्ड बनाया गया है। पंकज जैन को एमडी भवन विकास निगम पदस्थ किया गया है। 

Comments

Add Comment

Most Popular