एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
भोपाल. प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत के बाद हादसे के बाद शासन ने सख्ती दिखाई है। सागर कलेक्टर को हटा दिया गया है। इधर, प्रभारी सीएमओ और उपयंत्री निलम्बित पर भी कार्रवाई की है। सागर कलेक्टर दीपक आर्य को हटाकर मंत्रालय बुला लिया गया है। वहीं शाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हरिओम बंसल को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद शासन ने कार्रवाई की है। जारी आदेश में कलेक्टर दीपक आर्य को उप सचिव मप्र शासन भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर को सागर का कलेक्टर बनाया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिंदवाड़ा पार्थ जायसवाल को छतरपुर का कलेक्टर बनाया गया है। इधर, सीएम की सख्ती के बाद शाहपुर नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ धनंजय गुमास्ता और उपयंत्री वीर विक्रम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Comments
Add Comment