28.8 c Bhopal

SAS के 42 अपर कलेक्टर के तबादले

अवस्थी फूड एंड ड्रग्स ज्वाइंट कंट्रोलर, सक्सेना होंगे पर्यटन निगम के सीजीएम

भोपाल. राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को जारी आदेश में मप्र औद्योगिक केंद्र विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के कार्यपालक संचालक रोहन सक्सेना निवाड़ी के जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है।

वहीं भोपाल की अपर कलेक्टर माया अवस्थी फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन में जॉइंट कंट्रोलर होंगी। सीहोर के अपर कलेक्टर डॉ बृजेश सक्सेना मप्र पर्यटन विकास निगम के मुख्य महाप्रबंधक होंगे। इंदौर के अपर कलेक्टर राजेश राठौड़ औद्योगिक केंद्र विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर में कार्यपालक संचालक बनाए गए हैं। भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त शाश्वत सिंह मीणा मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में महाप्रबंधक बनाए गए हैं।

जारी आदेश अनुसार त्रिभुवन नारायण सिंह सीईओ जिला पंचायत निवाड़ी को अपर कलेक्टर ग्वालियर, रोमोनुस टोप्पो अपर कलेक्टर कटनी को शहडोल, शिवगोविंद मरकाम बालाघाट को उमरिया, द्वारिया प्रसाद बर्मन सिंगरौली को क्षेत्रीय उपायुक्त भू-अभिलेख रीवा संभाग, महेंद्र सिंह कवचे अपर कलेक्टर देवास को उज्जैन, रोहन सक्सेना ईडी मप्र औद्योगिक विकास केंद्र इंदौर को सीईओ निवाड़ी, वृंदावन सिंह अपर कलेक्टर रायसेन को सीहोर, मीना मसराम मंडला को निवाड़ी, अभिषेक दुबे सीईओ जिपं बुरहानपुर को अपर कलेक्टर रायसेन, नरोत्तम प्रसाद भार्गव अपर कलेक्टर मुरैना को संयुक्त आयुक्त परिवहन मप्र ग्वालियर, निधि सिंह राजपूत सीईओ जिपं सिवनी को अपर परीक्षा नियंत्रक मप्र लोक सेवा आयोग इंदौर, माया अवस्थी अपर कलेक्टर भोपाल को संयुक्त नियंत्रक औषधि प्रशासन मप्र भोपाल, एकता जायसवाल संयुक्त कलेक्टर उज्जैन को क्षेत्रीय उपायुक्त भूअभिलेख सागर संभाग, राजकुमार अवस्थी उपसचिव गृह अपर कलेक्टर भिंड, विशाल चौहान आयुक्त नगर निगम देवास को अपर कलेक्टर मंदसौर, प्रकाश सिंह चौहान सीईओ जिपं देवास को अपर कलेक्टर भोपाल, सुनीता खंडायत सीईओ जिपां नरसिंहपुर को उपायुक्त राजस्व ग्वालियर, वीर सिंह चौहान संयुक्त कलेक्टर बड़वानी को बुरहानपुर, प्रवीण फुलपगारे अपर कलेक्टर हरदा को देवास, जयप्रकाश सैयाम भिंड को बैतूल, श्यामेंद्र जायसवाल बैतूल को उपायुक्त राजस्व सागर संभाग, डॉ. ब्रजेश सक्सेना अपर कलेक्टर सीहोर को सीजीएम मप्र पर्यटन विकास निमग, राजेश राठौड़ अपर कलेक्टर इंदौर को ईडी मप्र औद्योगिक विकास निमग इंदौर, ओमप्रकाश सनोडिया अपर कलेक्टर छिंदवाड़ा को बालाघाट, शैलेंद्र सिंह अपर कलेक्टर सतना को रीवा, रामप्रसाद वर्मा मंदसौर को आगर-मालवा, खेमचंद्र बोपचे उमरिया को छिंदवाड़ा, शाश्वत सिंह मीणा अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल को जीएम मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल, नीलमणि अग्निहोत्री अपर कलेक्टर रीवा को क्षेत्रीय प्रबंधक नॉन सतना, अभिषेक गहलोत अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर को जिला भूप्रबंधन अधिकारी देवास, रोशन राय संयुक्त कलेक्टर विदिशा को आयुक्त नगर निगम देवास, चंद्रप्रकाश पटेल संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़ को अपर कलेक्टर अनूपपुर, ऋषि पंवार सिंगरौली को अपर कलेक्टर सतना, अंजलि शाह विदिशा को अपर कलेक्टर मंडला, साधना कमलकांत परस्ते कटनी को अपर कलेक्टर कटनी, सुलेखा सुदेश उइके मंडला को अपर कलेक्टर सीधी, देवेंद्र कुमार सिंह हरदा को नर्मदापुरम, अरविंद कुमार झा सिंगरौली को अपर कलेक्टर सिंगरौली, राजेंद्र सिंह रघुवंशी आगर-मालवा को इंदौर, अश्विनी कुमार रावत ग्वालियर को धार, दिनेशचंद्र शुक्ला शिवपुरी को उपायुक्त भूअभिलेख आयुक्त ग्वालियर पदस्थ किया गया है। 

 

 

Comments

Add Comment

Most Popular