एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
मुंबई. मुंबई टेस्ट का पहला दिन स्पिनर्स के नाम रहा। पहले दिन 14 विकेट में से 11 स्पिनर्स ने ही लिए। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 235 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 5 और वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए। वहीं, दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 86 रन बनाने में ही 4 विकेट गंवा दिए। न्यूजीलैंड के लिए दो विकेट स्पिनर एजाज पटेल ने लिए। पहली पारी में भारत अभी न्यूजीलैंड से 149 रन पीछे है।
एक वक्त टीम इंडिया का स्कोर 78 रन पर एक विकेट था। यहां से छह रन बनाने में टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए। पहले एजाज पटेल ने लगातार दो गेंद पर यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को आउट किया। फिर विराट कोहली रन आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल 30, रोहित शर्मा 18, विराट कोहली 4 और मोहम्मद सिराज शून्य पर आउट हुए। एजाज पटेल को 2 और मैट हेनरी को 1 विकेट मिला। कोहली रन आउट हुए। शुभमन गिल और ऋषभ पंत नाबाद लौटे।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले दिन भारतीय स्पिनर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया। कीवी टीम को पहली पारी में 235 रन पर समेट दिया। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल और विल यंग ने अर्धशतक लगाया। मिचेल ने 129 बॉल पर 82 और यंग ने 138 बॉल पर 71 रन बनाए। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 5 और वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए। एक विकेट आकाश दीप को मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।
न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डवेन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरूर्क।
Comments
Add Comment