एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिक्स समिट में शामिल होने से पहले भारत और चीन के बीच बड़ा और अहम समझौता हुआ है। दोनों देश अब लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर पेट्रोलिंग के लिए सहमत हो गए हैं। इससे पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहा सीमा विवाद सुलझ सकता है। टकराव में भी कमी आ सकती है।
दरअसल, भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिंस्री ने सोमवार को इस समझौते की जानकारी दी। उन्होंने कहा, पिछले कई हफ्तों से भारत और चीन के अधिकारी इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। सेना के अधिकारी भी बातचीत में शामिल थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोलिंग के नए सिस्टम पर सहमति के बाद दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट सकती हैं। देपसांग प्लेन डेमचोक में सैनिकों को पेट्रोलिंग पॉइंट्स पर जाने की इजाजत अभी नहीं है। यहां सेनाएं अभी मौजूद हैं। पेट्रोलिंग का नया सिस्टम इन्हीं पॉइंट्स से संबंधित है। इससे 2020 के गलवान जैसे टकराव को टाला जा सकता है।
Comments
Add Comment