28.8 c Bhopal

Indian passport हुआ ताकतवर! कुल इतने देशों में अब बिना वीजा के कर सकेंगे Entry

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2023 (Henley Passport Index 2023) के अनुसार सबसे ताकतवर पासपोर्ट सिंगापुर का बन गया है, वहीं भारतीय पासपोर्ट अब 80 वें पायदान पर आ चुका है। अब आप 57 देशों में घूम सकते हैं। और अच्छी बात तो ये है, अब आप भारतीय पासपोर्ट के साथ 57 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते हैं। जी हां, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 के अनुसार पासपोर्ट रैंकिंग की लिस्ट में इंडियन पासपोर्ट 80वें पायदान पर पहुंच चुका है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने साल 2023 की लिस्ट जारी की है, जिसमें टॉप पर इस वर्ष सिंगापुर पहुंच चुका है। जी हां, पिछले कई सालों से अपने स्ट्रांग पासपोर्ट के साथ जापान पहले नंबर पर टिका हुआ था, लेकिन इस साल सिंगापुर ने ये जगह हासिल कर ली है। सिंगापुर के पासपोर्ट से यहां के लोग 192 देशों में वीजा फ्री एंट्री ली जा सकती है। घूमने के लिहाज से ये जगह कुछ कम नहीं है, यहां हनीमून कपल्स सबसे ज्यादा घूमने के लिए आते हैं।

​भारतीय अब घूम सकते हैं 57 देश ​
भारतीय पासपोर्ट ने इस साल अपनी रैंकिंग में पांच पायदान के सुधार के साथ 80 वां स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही भारतीयों को अब दुनिया के 57 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल रही है। 80वें स्थान पर ना केवल भारत है बल्कि इसमें टोगो और सेनेगल जैसे देशों का नाम भी शामिल है। हनीमून के लिए आप अब इन देशों का चयन कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 के अनुसार, लगातार पांच सालों तक जो जापान पर टॉप बना रहा था, आज वो तीसरे नंबर पर जा चुका है। इसके पीछे की वजह है कि देश का वीजा फ्री वाले देशों की संख्या में गिरावट देखी गई है। जहां सिंगापुर के नागरिक कुल 192 देशों में फ्री वीजा के साथ एंट्री ले सकते थे, वहीं जापानी नागरिक 189 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते हैं। वहीं अमेरिका के पासपोर्ट की बात करें, तो इसमें भी गिरावट देखी गई है और ये अब आठवें स्थान पर आ चुका है। अमेरिका के पासपोर्ट से आप विश्व के 184 देशों में एंट्री फ्री ले सकते हैं।

Comments

Add Comment

Most Popular