एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
रांची. राहुल गांधी ने शनिवार को झारखंड के बाघमारा और जमशेदपुर में कहा, मोदी जी अंबानी की शादी में जाते हैं, लेकिन किसी गरीब के यहां शादी में नहीं जाते। एक बार मैंने देखा कि वे तार के पीछे खड़े गरीब बच्चों से झिझककर मिले रहे थे। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के पास जाते ही नहीं हैं। इससे पता चलता है कि वो आपके नहीं हैं।
राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान में युवा और महिलाएं दुखी हैं। देश में महंगाई बढ़ती है तो सबसे ज्यादा चोट हमारी माताओं-बहनों को लगती है। नरेंद्र मोदी ने हर चीज पर GST जोड़ दिया है। टैक्स का पूरा ढांचा देश के गरीब लोगों से पैसा लेने का तरीका है।
देश में करीब 50% OBC, 15% दलित, 8% आदिवासी और 15% अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हैं। लेकिन आपको देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में OBC, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा।
मैंने मोदी जी से साफ कह दिया है, आप जातिगत जनगणना को रोक नहीं सकते हैं। हम इसी संसद में जातिगत जनगणना को पास करके दिखाएंगे और आरक्षण में 50% की दीवार को तोड़ देंगे। झारखंड में हम आदिवासियों को 28%, दलितों को 12% और पिछड़े वर्ग को 27% आरक्षण देंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी बड़े-बड़े भाषण करते हैं। बड़े-बड़े प्लेन में उड़ते हैं। लेकिन बोझ आम आदमी को उठाना पड़ता है। मोदी जी गरीबों से हाथ मिलाने से भी कतराते हैं। वो अंबानी और अडानी के साथ जाएंगे, लेकिन गरीब दलितों, पिछड़ों से मिलना तक नहीं चाहते। 90 अफसर हिंदुस्तान के बजट को बनाते हैं, लेकिन इन नब्बे अफसरों में से केवल एक आदिवासी अफसर है।
पीएम मोदी ने आपके बच्चों का कितना कर्ज माफ किया? एक रुपया भी नहीं। उन्होंने 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। अडानी और अंबानी जैसे 25 लोगों की कांग्रेस-इंडिया एलायंस ने तय किया है कि जितना पैसा इन लोगों ने अरबपतियों को दिया है, उतना पैसा हम आपके बैंक खाते में डालेंगे। चुनाव जीतने के बाद इंडिया अलायंस आपको 20 लाख रुपए देगा।
Comments
Add Comment