28.8 c Bhopal

30 सेकंड में 7 इमारतें धराशायी

शिमला. हिमाचल प्रदेश में प्रकृति का कहर थम नहीं रहा है। यहां के कुल्लू जिले में गुरुवार सुबह 30 सेकंड के अंदर 7 इमारतें गिर गईं। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रशासन ने इन इमारतों को तीन दिन पहले खाली करवा लिया था। आसपास की 2-3 इमारतों पर अभी भी खतरा बना हुआ है। यहां लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

दरअसल, हिमाचल में पिछले 24 घंटे में बारिश के चलते हुई घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 7 मौतें मंडी और शिमला में लैंडस्लाइड की वजह से हुईं। वहीं कई घर टूट गए और 400 सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। भारी बारिश के चलते कुल्लू-मनाली हाईवे भी बंद कर दिया गया।

मौसम विभाग ने पूरे राज्य में अगले दो दिन भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के 3 जिलों- शिमला, मंडी और सोलन में आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 6 राज्यों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

Comments

Add Comment

Most Popular