28.8 c Bhopal

भारत सच्चा दोस्त, मोदी संग शांति के लिए करेंगे काम: ट्रम्प 

वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई। ट्रम्प ने कहा, वे भारत को सच्चा दोस्त मानते हैं। उन्होंने दुनिया की शांति के लिए साथ भारत के साथ मिलकर काम करने की बात कही।

दरअसल, बुधवार को आए नतीजों में ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट के मुकाबले 295 वोट हासिल कर लिए हैं। एरिजोना और नेवाडा में काउंटिंग अभी भी जारी है। दोनों राज्यों में कुल 17 इलेक्टोरल वोट्स हैं। यहां भी ट्रम्प लीड कर रहे हैं। इलेक्टोरल कॉलेज ही राष्ट्रपति का चुनाव करता है।

ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को 50 राज्यों की 538 सीटों में से 295 सीटें मिली हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट कमला हैरिस कड़ी टक्कर देने के बावजूद 226 सीटें ही जीत पाईं। कमला हैरिस ने कहा, इसकी उम्मीद नहीं थी। इस चुनाव का नतीजा वह नहीं है, जिसकी मुझे उम्मीद थी, या जिसके लिए हमने लड़ाई लड़ी थी। हम कभी हार नहीं मानेंगे और लड़ते रहेंगे। निराश मत होइए। यह समय हाथ खड़े करने का नहीं है, मजबूती से खड़े होने का है। आजादी और न्याय के लिए एकजुट होने का है।

ट्रम्प की ऐतिहासिक जीत 

ट्रम्प 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बने थे और 2020 में जो बाइडेन से हार गए थे। ताजा नतीजों के बाद ट्रम्प दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहले राजनेता हैं, जो 4 साल के गैप के बाद दोबारा राष्ट्रपति बनेंगे। अमेरिकी इतिहास में ट्रम्प पहले लीडर हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में दो बार महिला कैंडिडेट को हराया है। दिलचस्प फैक्ट यह भी है कि 2016 और 2024 के अलावा कभी भी कोई महिला राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ी है। दोनों ही बार ट्रम्प ही चुनाव जीते हैं।

Comments

Add Comment

Most Popular