28.8 c Bhopal

आगामी चुनावों में निर्णायक रोल अदा करेंगे युवा: कांग्रेस

भोपाल. भारतीय युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन बेहतर भारत की बुनियाद का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें देशभर से युवा कांग्रेस के हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मप्र युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन बेहतर भारत की बुनियाद का शुभारंभ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किया था।

3 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं को संबोधित किया। साथ ही मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा, राष्ट्रीय मीडिया चैयरमेन पवन खेरा, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, युवा नेता सचिन पायलट, राजा बरार, दीपेन्द्र हुड्डा, जीतू पटवारी, शोभा ओझा, कन्हैया कुमार, अलका लांबा, अमृता धवन सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अभिनेता, लोकगायक, कवि, बॉक्सर और कई जानी-मानी हस्तियों ने अधिवेशन में शामिल होकर युवा महाकुंभ को संबोधित किया।

महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने युवाओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में युवाओं की हिस्सेदारी और भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। सभी युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार युवा और महिला विरोधी भाजपा सरकार से लड़ाई लड़ रहे हैं। निश्चित ही देश की युवा शक्ति के साथ मिलकर हम आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा की देश विरोधी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेहतर भारत की बुनियाद का समापन

त्रिपाठी ने बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेहतर भारत बेहतर की बुनियाद (सबका हक और सबकी हिस्सेदारी) में सामाजिक न्याय, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, विपक्ष की भूमिका, नेतृत्व विकास परिचर्चा, कमजोर होते लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर चर्चा, भारत जोड़ो यात्रा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वहीं यंग इंडिया के बोल कंपटीशन सीजन-3 का भी आयोजन किया गया। त्रिपाठी ने बताया कि अधिवेशन का समापन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा आलावरू एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने किया।

Comments

Add Comment

Most Popular